Showing posts with label Health / Kitchen. Show all posts
बहुत बड़े नकली टोमेटो सॉस रैकेट का भंडाफोड़….
टमाटर के नाम पर इस फैक्ट्री में बीमारियों का खतरनाक कॉकटेल तैयार हो रहा था।
यहां सड़े हुए आलू, स्टार्च, एसिटिक एसिड और घातक केमिकल
कलर्स को मिलाकर हूबहू टमाटर जैसा दिखने वाला सॉस बनाया जा रहा था,
जो सीधे लोगों की सेहत से
खिलवाड़ था। फूड सेफ्टी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से करीब
10000 किलोग्राम (दस हज़ार किलोग्राम) तैयार नकली सॉस और रॉ
मटीरियल जब्त किया, जिसे तुरंत नष्ट कर दिया
गया है। दरअसल,अहमदाबाद
से स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी
खबर सामने आ रही है। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के फूड सेफ्टी विभाग ने शहर
में चल रहे एक बहुत बड़े नकली टोमेटो सॉस रैकेट का
भंडाफोड़ किया है।
यह पूरी कार्रवाई अहमदाबाद
के गोता इलाके में अंजाम दी गई, जहां थोड़े समय पहले से एक
फैक्ट्री में नकली टमाटर का सॉस बनाकर धड़ल्ले से बाज़ारों में बेचा जा रहा था। जब
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने यहां छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर
अधिकारी भी दंग रह गए। जिस सॉस को लोग बड़े चाव से खाते हैं,
उसे बनाने में टमाटर का
इस्तेमाल एक प्रतिशत भी नहीं किया जा रहा था। इस जालसाज फैक्ट्री मालिक के खिलाफ
पहले भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन लालच में अंधे हो चुके इस
कारोबारी ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए दोबारा दूसरे नाम से उसी जगह पर नकली
टोमेटो केचप बनाने का यह काला धंधा फिर से शुरू कर दिया,लेकिन इस बार AMC
प्रशासन बेहद सख्त मूड में
है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार इस मिलावटखोर को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं
जाएगा। AMC अब कानूनी तौर पर यह पुख्ता तौर पर सुनिश्चित करने जा रही
है कि इस आरोपी को भविष्य में कभी दोबारा नया बिजनेस लाइसेंस ही न मिले,
ताकि यह फिर कभी लोगों की
जिंदगी के साथ ऐसा जानलेवा खिलवाड़ न कर सके।
कालाबाजारी रोकने LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव….
1 मई से देशभर में LPG सिलेंडर की बुकिंग और
डिलीवरी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार और तेल कंपनियां नए
नियम लागू करने की तैयारी में हैं, जिनका मकसद गैस की
कालाबाजारी और गलत इस्तेमाल को रोकना है। इन बदलावों का सीधा असर करोड़ों
उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। अब सिलेंडर लेने के लिए सिर्फ बुकिंग ही नहीं,
बल्कि OTP
वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा।
साथ ही बुकिंग के बीच का समय और कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नए नियम के तहत अब हर LPG
सिलेंडर की डिलीवरी OTP
यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन
कोड (DAC) से होगी। बुकिंग के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल
नंबर पर OTP आएगा, जिसे डिलीवरी के समय बताना
जरूरी होगा। इससे फर्जी डिलीवरी और गैस चोरी पर रोक लगेगी। अब गैस सिलेंडर बुक
करने के बीच का समय भी बढ़ा दिया गया है। शहरों में यह अंतर 21
दिन से बढ़ाकर 25
दिन और ग्रामीण इलाकों में
यह 45 दिन तक कर दिया गया है। तय समय से पहले बुकिंग करने पर सिस्टम खुद ही उसे
रिजेक्ट कर देगा। हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण LPG
की कीमतों में बढ़ोतरी हुई
है। घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ चुके हैं और 1 मई से एक और संशोधन की
संभावना जताई जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर
असर पड़ सकता है।
पनीर असली खिला रहे है या नकली देना होगा जवाब महाराष्ट्र सरकार का आदेश लागू…
महाराष्ट्र सभी होटल और रेस्टेरेंट
को मेन्यू कार्ड में स्पष्ट लिखना होगा कि वे पनीर या चीज एनालॉग क्या बेच रहे
हैं। ग्राहकों को यह जानने का पूरा अधिकार होगा कि वे क्या खा रहे हैं। चीज एनालॉग
पर
कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन उसकी जानकारी
देना अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र में
खाने-पीने से जुड़ा एक बड़ा और आम जनता के हित का फैसला सामने आया है। अब राज्य
में होटल, रेस्टेरेंट और सड़क किनारे खाने-पीने के स्टॉल
लगाने वाले सभी विक्रेताओं (हॉकर्स) के लिए अपने मेन्यू में साफ-साफ बताना
अनिवार्य कर दिया गया है कि वे असली पनीर परोस रहे हैं या एनालॉग पनीर। यह मुद्दा
महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक विक्रम पाचपुते ने उठाया था। उन्होंने कहा
कि कई जगह ग्राहकों को पनीर के नाम पर सस्ता चीज एनालॉग परोसा जा रहा है,
जिससे
लोगों के
साथ धोखा होता है। अगर कोई होटल या विक्रेता मेन्यू में सही जानकारी नहीं देता तो फूड
डिपार्टमेंट (एफडीए ) की जांच में पकड़े जाने पर लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है।
कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब ग्राहक जागरूक होकर
ऑर्डर कर सकेंगे। सस्ते विकल्प को महंगे पनीर के नाम पर बेचने की धोखाधड़ी रुकेगी।
खाने की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ेगी। इस तरह का आदेश लागू करने वाला महाराष्ट्र
देश का पहला राज्य बन गया है, जो फूड ट्रांसपेरेंसी
की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
असली पनीर दूध से तैयार
होता है जबकि एनालॉग पनीर को वनस्पति तेल, दूध पाउडर,
सोयाबीन,
नारियल
तेल जैसी प्लांट-बेस्ड सामग्री से तैयार किया जाता है। एनालॉग पनीर सस्ता मिलता है
लेकिन खाने वालों के लिए नुकसानदायक होता है। असली पनीर मुलायम होती है और मुंह
में रखते ही घुल जाता है लेकिन एनालॉग पनीर गलता नहीं है और खाने के दौरान इसे
चबाना पड़ता है। असली पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। लेकिन एनालॉग पनीर देखने
में असली पनीर पनीर जैसा दिखता है लेकिन यह नुकसानदायक होता है। बहुत से दुकानदार
असली पनीर की जगह एनालॉग पनीर बेचते हैं, जोकि देखने में पनीर
जैसा ही दिखता है।







