Posted by : achhiduniya 30 October 2014

             
               रिश्तों में……........?

व्यक्ति को लेन-देन साफ रखना चाहिए। यह लेन-देन का कार्य एक आलपिन से लेकर रुपयों-पैसों तक का हो सकता है पर कुछ व्यक्ति लेने के मामले में आगे रहते हैं लेकिन जब लिया हुआ पुन: देना पड़ता है तो हाथ खींच लेते हैं।सामाजिक प्राणी होने के नाते मानव अपनी भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समाज के अन्य सदस्यों से लेन-देन करता है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। गलत तो तब हो जाता है जब लेन-देन की आदत ठीक न रखी जाए।  ऐसी स्थिति में मधुर रिश्तों में भी कटुता आना स्वाभाविक है। आजकल के भौतिक आपाधापी के युग में पैसा ही सब कुछ है। 
यदि लेन-देन का कार्य सही तरीके से नहीं किया गया तो प्रगाढ़ संबंधों में भी तनाव उपजते देर नहीं लगेगी। हमें अपनी आम जिंदगी में कई ऐसे लोगों से भी सामना करना पड़ता है जो जरा भाई साहब कह कर पैन वगैरा साइन करने के लिए मांगते हैं और काम निपटते ही जेब में रख कर चलते बनते हैं।दिखने में तो यह मामूली सी बात हो सकती है पर इसे गंभीरता से लेन

चाहिए। इसी तरह पेचकस (स्क्रू ड्राइवर), प्लायर, अन्य औजार, मोटर साइकिल, टार्च, छाता वगैरह हमें एक-दूसरे से मांगने ही पड़ते हैं। यदि पूर्ण सावधानी के बाद भी मांगी गई वस्तु खराब हो जाए या टूट-फूट जाए तो इसका पूरा मूल्य या रिपेयरिंग खर्च क्षमा-याचना सहित बिना मांगे दे देना चाहिए। यदि इनको हम पुन: समय पर न लौटाएं या खराब करके लौटाएं तो इनका मालिक कितना दुख होगा यह अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं। वैसे तो हमें दूसरों से कुछ भी मांगना ही नहीं चाहिए। फिर भी जरूरत में लेना ही पड़े तो सही समय पर सही सलामत, सधन्यवाद लौटाने की आदत डालें। कुछ आदमी मांग कर
किताबें पढऩे के शौकीन होते हैं।
पत्र-पत्रिकाओं को खरीद कर पढऩे की आदत बनाएं। इससे आपकी उज्ज्वल छवि सामने आएगी वर्ना लोग आपको कुछ देने में कतराएंगे।शादी-ब्याह या किसी पार्टी वगैरह में विशेषकर हमें कई सामान मांग कर ही लाने पड़ते हैं।  यह भी खराब आदत है। यदि कोई विशेष नोट्स या महंगी 

किताब वगैरह मांगनी ही पड़ जाए तो हिफाजत के साथ उसे लौटाने में देर न करें।मांगने की आदत मधुर रिश्तों में भी कटुता भर देती है,ऐसे व्यस्ततम मौकों पर भी सामानों को सही समय पर सुरक्षित रूप से पहुंचा दें तो अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर लेन-देन में जरा-सी सावधानी आपकी कई समस्याएं दूर कर देंगी।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -