Posted by : achhiduniya 01 December 2014


खुद के भविष्य के लिए रहे .........



मित्रो प्रणाम .....इम्तेहान के बाद कई कंपनियों में प्लेसमेंट के दौरान सिर्फ कॉलेज का ही रोल नहींहोता, स्टूडेंट की खुद की मेहनत, स्किल और पर्सनैलिटी भी बेहद अहम होती है। इसलिए चुनें ऐसा कॉलेज जहां इंडस्ट्री के मुताबिक हो सकें आप तैयार। फिर वह इंस्टीट्यूट घर के पास ही क्यों न हो। चाहे दूर क्यू ना हो ।  स्टूडेंट्स से लेकर पैरेंट्स तक सभी इस सवाल से जूझते  हैं, कि आखिर कौन-सा कॉलेज बच्चे के करियर के लिहाज से सही होगा । 

जिन स्टूडेंट्स को अपेक्षा से कम अंक आए होंगे, उन परिवारों में बच्चे को घर से दूर किसी बड़े शहर या मेट्रो सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज या मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दाखिला दिलाने की प्लानिंग भी करते होगे ।  ज्यादातर पैरेंट्स को बच्चे का भविष्य बड़े शहरों में ही नजर आता है। इस चक्कर में अक्सर वे प्राइवेट कॉलेजों के छलावे में आ जाते हैं। इसका खामियाजा खुद स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ता है। इसलिए पहले ही सतर्कता बहुत आवश्यक है। फिर क्यों न दाखिले का फैसला लेने से पहले अपने बच्चे की रुचि और क्षमता को जानने की कोशिश करें । मेट्रो या बड़े शहरों के अच्छे कॉलेजों में एडमिशन न मिलने की सूरत में क्यों नहीं आस-पास के अपेक्षाकृत बेहतर कॉलेज में ही दाखिला लिया जाए। 


इससे समय और पैसे दोनों की बचत हो जाए। बच्चे की रुची अनुसार भी कालेज का चयन जरूरी है। प्लेसमेंट के लिए कंपनियां किसी भी इंस्टीट्यूट में फैकल्टी मेंबर्स की क्वालिटी और सिलेबस को देखती हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को दी जा रही सुविधाएं भी देखी जाती हैं। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और फिर एचआर राउंड के जरिए उनकी स्क्रीनिंग कर प्लेसमेंट फाइनल होता है। सलेक्शन के दौरान कई चीजों का ध्यान रखा जाता है। जैसे स्टूडेंट की सब्जेक्ट पर कितनी कमांड है? प्रेजेंटेशन कैसा है? पर्सनैलिटी कैसी है? ड्रेसिंग सेंस कैसा है आदि। इंटरव्यू में 60 फीसद अंक तो इसी के रखे जाते हैं। इसके बाद किसी को रिजेक्ट या एक्सेप्ट करना आसान हो जाता है।


 इसके लिए स्टूडेंट्स को खुद ही तैयारी करनी चाहिए ताकी वह अपने पैरो पर खुद खड़ा हो सके क्योकी नौकरी मिलना भर जरूरी  नही उस पर खरा उतरना भी जरूरी है । आप जिस भी कंपनी या संस्थान में काम कर रहे हैं, वहां आपकी पहचान आपके काम और व्यवहार से ही बनती या बिगड़ती है। इसलिए आपको जो भी काम असाइन किया जाए, उसे ध्यान से सुनें और समझें। फिर उसके लिए सही दिशा में जरूरी होमवर्क करके पूरे परफेक्शन के साथ तय समय से पहले सबमिट करें। 

ऐसा न हो कि असाइनमेंट की डेडलाइन सामने आने पर आपको जब याद दिलाया जाए, तब आपको उसकी याद ही न आए ,अगर आप कैजुअल तरीके से यह कहते हैं कि जी, मैं तो यह काम भूल ही गया था। फिर सोचिए आपके इस जवाब पर किसी कंपनी के उन सीनियर्स का क्या रिएक्शन होगा, जिनके ऊपर रिजल्टस और आउटपुट का दबाव होता है। ऐसे में क्या आपको कोई भी संस्थान पसंद करेगा? इसलिए इस तरह के कैजुअल अप्रोच से हमेशा बचें। अगर आपको लगता है कि आप किसी कारण संस्थान की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं या उसकी कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे हैं, तो इस बात को अच्छी तरह समझें। 

खुद का मूल्यांकन करें कि आखिर आप इन अपेक्षाओं पर क्यों नहीं खरे उतर पा रहे? अपनी कमजोरियों को तलाशें। उन्हें पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ दूर करने का प्रयत्न करें। अगर आप सच्चे मन से ऐसा करेंगे, तो कुछ ही समय में बेहतर प्रदर्शन करने लगेंगे। इस स्थिति पर पहुंचने के बाद खुद को समय के साथ इंप्रूव और अपडेट भी करते रहें।
                                                                                  =+= श्री अनिल भवानी 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -