Posted by : achhiduniya 16 December 2014


विवेक या बुद्धि का उपयोग ही नहीं......


मित्रो प्रणाम ........आपके सिर्फ 300 सेकंड यानी सिर्फ पाँच मिंट चाहिए । आज जहा नजर जाती है ,किसी भी गली महुल्ले, सड़क,पेड़ के नीचे, चौराहे पर मानो देवी - देवताओ ,बाबा कि मजारों का जैसे बाजार सा लग रहा है ।क्या यह श्रद्धा है ....?या घर मे जगह की कमी ...?या सिर्फ धर्म-मजहब का सामाजिक दिखावा....? क्या हमारी सोच यही तक सीमित है या धर्म-मज़हब के नाम पर हम अन्धे बनते जा रहे है। 

हम यहा किसी की भावनाओ को ठेस नही पहुचाना चाहते लेकिन हम देखा –देखी मे अपनी समझ का जरा भी उपयोग नही करना चाहते ।आज समाज में अंधानुकरण व अंधानुगमन की परम्परा चल पड़ी है। अधिकतर लोग ईश्वर, खुदा,गॉड,गुरु संबंधित तथ्यों पर आंख मूंद कर विश्वास करते हैं। हम अपने विवेक या बुद्धि का उपयोग ही नहीं करते ।

 विडम्बना है की आज समाज में अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए मानव कहीं भी माथा टेकने से गुरेज नहीं करता इसी के कारण वह ढोगी बाबाओ ,मौलविओ ,पंडितो ,गुरुओ के चक्कर मे घनचक्कर व बेवकूफ बनते जाता है। आपके साथ एक छोटी सी कहानी सांझा करेंगे । किसी मजार पर एक फकीर रहते थे। सैंकड़ों भक्त उस मजार पर आकर दान-दक्षिणा चढ़ाते थे। उन भक्तों में एक बंजारा भी था।


 जिसका कपड़े का व्यवसाय था वह बहुत गरीब था।  फिर भी नियमानुसार आकर माथा टेकता फकीर की सेवा करता और फिर अपने काम पर जाता । कपड़ों की भारी पोटली कंधों पर लिए सुबह से लेकर शाम तक गलियों में फेरी लगाता। एक दिन उस फकीर को उस पर दया आ गई उसने अपना “गधा” उसे भेंट कर दिया। 

अब तो बनजारे की आधी समस्याएं हल हो गई। वह सारे कपड़े “गधे” पर लादता और जब थक जाता तो खुद भी “गधे” पर बैठ जाता। यूं ही कुछ महीने बीत गए एक दिन “गधे” की मृत्यु हो गई। बनजारा बहुत दुखी हुआ। उसने उसे उचित स्थान पर दफनाया उसकी कब्र बनाई और फूट-फूट कर रोने लगा।

 समीप से जा रहे किसी व्यक्ति ने जब यह दृश्य देखा तो सोचा जरूर किसी संत, सिध्ध बाबा की मजार होगी। तभी यह बंजारा यहां बैठकर अपना दुख रो रहा है। यह सोचकर उस व्यक्ति ने कब्र पर माथा टेका और अपनी मन्नत हेतू वहां प्रार्थना की कुछ पैसे चढ़ाकर वहां से चला गया। कुछ दिनों के उपरांत ही उस व्यक्ति की कामना पूर्ण हो गई। उसने खुशी के मारे सारे गांव में डंका बजाया कि अमुक स्थान पर एक पूर्ण फकीर की मजार है। वहां जाकर जो अरदास करो वह पूर्ण होती है। मन चाही मुरादो  की बकशीष ,आशीर्वाद मिल जाती हैं। उस दिन से उस कब्र पर भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। दूर-दराज से भक्त अपनी मुरादे पूरी होने के लिय प्रार्थना करने और अपने गुनाह  बख्शाने वहां आने लगे। बनजारे की तो चांदी हो गई, बैठे-बैठे उसे कमाई का साधन मिल गया था। एक दिन वही फकीर जिन्होंने बंजारे को अपना “गधा” भेंट स्वरूप दिया था वहां से गुजर रहे थे। 

उन्हें देखते ही बंजारे ने उनके चरण पकड़ लिए और बोला, आपके “गधे” ने तो मेरी जिंदगी बना दी। जब तक जीवित था तब तक मेरे रोजगार में मेरी मदद करता था और मरने के बाद मेरी आजिवीका का साधन बन गया है। फकीर हंसते हुए बोले, बच्चा ! जिस मजार पर तू नित्य माथा टेकने आता था वह मजार इस “गधे” की मां की थी। दोस्तो यह कहानी जरूर है, लेकिन इसमे बहुत बड़े राज की बात है वो ये कि आज भौतिक विज्ञान के युग मे जहा चाँद ,मंगल तक को इंसान ने हिमालय पर्वत की चोटी कि तरह फतह हासिल कर ली है,लेकिन इसके बाद भी क्या ...?इस प्रकार कि अन्धी सोच वाजिब है। इसका सीधा फायदा उन लोगो को होता है जो इनकी दकिया नूसी बातो को सच मानकर उनकी बताई गई राहो पर बिना सोचे-समझे चल पड़ते है।

 इन छोटी बातों से ही बड़े धोखाबाजों का बाजार रोज बड़ते जा रहा है,जो आए दिन भोले –भाले लोगो को अपना शिकार बनाते है,जरूरत है अपनी समझदारी से सतर्क रहने और लोगो मे जागरूकता लाने कि कोशिश करनी चाहिए। आपके पड़े लिखे समझदार होने का फायदा आपके परिवार ,समाज,देश सभी को मिले इस पर विचार करके एक कदम सिर्फ एक कदम जरूर बड़ाए समाज ,देश को अच्छा बनाने के लिए उस चिड़िया कि तरह जो जंगल की ......आग...यह कहानी आप हमारे मित्रो के नाम ह्रदय से प्यार भरा संदेश मे जरूर पड़े। आपके समय देने का शुक्रिया दोस्तो........

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -