Posted by : achhiduniya 19 December 2014

आप एक अच्छे पर्फारमर.......


मित्रो प्रणाम........आज के दौर मे अपनी नौकरी को बचाए रखना वाकई एक बड़ी चुनौती के साथ बड़े सब्र और धैर्य की परीक्षा से कम नही होती। अनिश्चितता के दौर में जूनियर, मिडिल या सीनियर लेवल पर काम कर रहे किसी भी कर्मचारी की नौकरी कब चली जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। समय रहते स्ट्रेटेजी बनाकर ऐसी स्थिति और फाइनेंशियल क्राइसिस का बखूबी सामना किया जा सकता है। कैसे? आइये कुछ बाते सांझा करे...शैलेश  एक संस्थान में सुकून और सहजता से काम कर रहे थे।


 उनके काम को समय-समय पर सराहा भी जाता था। इस बीच उन्हें कई प्रमोशन भी मिले, लेकिन पिछले करीब सात –आठ महीनो  से वह डिप्रेशन में था । इसका कारण उसके काम और असाइनमेंट में लगातार गलतियां निकालना ।  इस वजह से उनकी सैलरी भी अक्सर काट ली जाती,जिससे उनके परिवार का बजट बिगड़ जाता।  कई बार उनका ट्रांसफर भी किया गया। वह समझ नहीं पा रहा था , कि आखिर इतने सालों अच्छा काम करने के बाद आखिर उन्हें इतने खराब परफॉर्मर के रूप में क्यों ट्रीट किया जा रहा है? इस प्रेशर और टॉर्चर का असर उनकी हेल्थ पर भी पड़ा, इस बात की चर्चा उन्होंने काउंसलिंग का काम करने वाले अपने एक करीबी डा मित्र से की। 

उन्होंने उनके केस की स्टडी करने के बाद उन्हें कुछ टिप्स दिए। उन पर अमल करने के कुछ हफ्तों में ही स्थितियां बदलती दिखीं। आज शैलेश  संतुष्ट और सुखी हैं। आप चाहे जिस कारण डिस्टर्ब हों, कोशिश यही करें कि इसका असर आपके काम पर कतई न पड़े। अगर ऑफिस में आपका परफॉर्मेस लगातार खराब रहता है, तो जाहिर है इसका नतीजा प्रमोशन और इंक्रीमेंट पर तो पड़ेगा हो सकता है कि आपको नौकरी से भी हाथ धोना पड़े। यदि ऐसा होता है तो सोचिए क्या होगा? एक छोटी सी परेशानी कितनी बड़ी बन जाती है। 


तो फिर क्यों न हम शुरुआत में ही इस पर काबू पाकर खुद को परेशानियों से दूर रखें।नौकरी और जिंदगी में छोटी-मोटी मुश्किलें, दिक्कते ,बाधाएं अक्सर आती रहती हैं। संयम के साथ चलने से ही मुश्किलों को दूर कर सफलता पाई जा सकती है। संकेतों को समझें कर अपनी कार्यष्मता को बड़ाने का प्रयास करे । खुद को हमेशा नई जानकारियों से अपडेट करते हुए मैनेजमेंट का भरोसा जीतें खुद को विनम्र और एकाग्र रखकर आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करे, इससे एक टीम के रूप में काम करने और उसे मजबूत बनाने में भी आप मददगार बन जाएगे। अपने काम में परफेक्ट बनें और डेडलाइन से पहले पूरा करें। 


अपनी हार की तुलना मे किसी के मदद की जीत आपके  मन को खुश कर सकती है । जीतने से ज्यादा  दूसरे की मदद करना महत्वपूर्ण है । भले ही आपका नाम नजर नहीं आता, लेकिन  इस नेक काम पर सबसे ज्यादा खुशी आपको और आपके सहयोगी को होगी। 

अपने मित्रो से मिलकर उलझन सुलझाएं का प्रयास करते रहे किसी भी गल्तफहमी के कारण अपना व्यवहार न बिगाड़ें जिसका असर आपके काम पर  हो  किसी काउंसलर के पास जाएं। उनसे बात करें। निश्चित रूप से वह आपकी उबरने में मदद करेंगे और ऐसा कोई रास्ता बताएंगे जो इससे तो बेहतर ही होगा। 

साथियो कहते हैं न असफलता भी सफलता की पहली सीढ़ी बन जाती है। आप एक अच्छे पर्फारमर बने व विनम्रता को हमेशा अपनाएं। आप देखेगे की आप निरंतर आगे बड़ रहे है। 



Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -