Posted by : achhiduniya 22 December 2014

 हिंग लगे न फिटकरी रंग भी चोखा......


मित्रो प्रणाम .....आज हम और आप झूठ बोलने की कोशिश करेगे क्योकि यह सबसे आसान और सरल कार्य है,जिसमे हिंग लगे न फिटकरी रंग भी चोखा । झूठ बोलने और झूठी कसम खाने में अड़चन क्या है? बात तो ठीक हैं कि जब कोई झूठ ही बोलता है तो उसकी कसम पर  भरोसा कैसा ? वह कसम भी झूठी खा लेगा। वे यह भी कहते हैं कि चूंकि हम झूठ नहीं बोलते, इसलिए हम यह कसम कैसे खाएं कि हम झूठ नहीं बोलेंगे। 
अदालत मे गीता या कुरान पर हाथ रख कर मुजरिम से सच बोलने को कहा जाता है,इस बात की क्या गारंटी की वो सच बोलेगा जाने –अंजाने मे गीता या कुरान जैसे पवित्र ग्रंथो का अपमान नही ....?इस पर विचार करना भी जरूरी होगा । कोई सच्चा आदमी कसम क्यों खाए? कसम का तो मतलब ही यह हो जाता है कि बिना कसम खाए जो बोलते हैं वह झूठ है। फिर जो झूठ ही बोलता है उसे कसमों से क्या भेद पड़ेगा? याद रखना, जो आदमी बार-बार कहे कि मैं कसम खाता हूं, रामजी की दुहाई, गीता छू लें, बाइबिल पर हाथ रख दें, उस से तो सावधान ही हो जाना चाहिए । 

यह तो कसम खाने में हमने मान ही लिया है कि हम झूठ बोलते थे, हम झूठ बोलते हैं, कि हम झूठ बोल सकते हैं और हम कसम खा रहे हैं कि झूठ नहीं बालेगें। सच्चा आदमी कसम क्यों खाएगा? सच्चा आदमी सच बोलता है, इसकी दुहाई नहीं देता। इसको पुनरुक्त नहीं करना होता। लेकिन झूठे को खुद ही शक होता है। झूठे को भीतर लगा रहता है कि कौन मानेगा मेरी, चलो कुरान का सहारा ले लूं, बाइबिल, गीता का, चलो राम को बीच में , कृष्ण को बीच में , अल्लाह को बीच में, शायद उनकी आड़ में काम बन जाए। इस प्रकार वो एक झूठ को छुपाने के लिए झूठ की फौज तैयार करने मे लग जाता है यानी एक झूठ के लिए झूठ पर झूठ बोलते जाता है। 


बहुत कसमें खाकर आदमी अपने झूठ को चलाने का उपाय बनाता है, झूठ के लिए रास्ता बनाता है। कसम खाना कोई अच्छा लक्षण नहीं है। कसम झूठे का लक्षण है। जो आदमी एक झूठ बोलता है, उसे फिर हजार झूठ बोलने पड़ते हैं। फिर चौबीस घंटे खयाल रखना पड़ता है कि वह एक झूठ बोले हैं उसको बचाए रखना है, कहीं भूल-चूक से सच  निकल न जाए। और निकल ही जाएगा। कितना बचाओगे, कब तक बचाओगे कभी आपने  खयाल किया है, एक झूठ बोलकर आप  कितनी मुश्किल में पड़ सकते है? अपने जीवन मे हमेशा सच की राह पर चलने का पूरा प्रयास करना चाहिए। 

 किसी को मुसीबत से बचाने या किसी  की जान बचाने के लिए या किसी का भला करके की गई भलाई को छुपाने के लिए बोले गए झूठ को बोलने पर किसी भी पाप के भागी नही होते,किसी को नुकसान पहुचाने, चोरी करके कबूल न करने,किसी का खून करके,प्यार करके झूठ बोलना या किसी से बदला लेने और  दिल दुखने के लिए  झूठ बोलना पाप के भागी होना है। 
लेकिन एक न एक दिन झूठ कितना भी छुपाओ, वह सामने आ ही जाता है।झूठ की उम्र बहुत छोटी होती है,इसलिए दोस्तो सच के रास्ते पर चले शान- मान और सम्मान से जिए..........

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -