Posted by : achhiduniya 09 January 2015


कुट्रालम की यात्रा…..


आज हम आपको तमिलनाडु के एक ऐसे डेस्टिनेशन से अवगत कराने जा रहे हैं जिसे दक्षिण का स्पा और बहते हुए पानी की भूमि कहा जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार कुट्रालम की। दक्षिण का स्पा नाम से लोकप्रिय कुट्रालम, तमिलनाडु के तिरुनेलवली जि़ले में स्थित एक टाउनशिप है। पश्चिमी घाट पर 167मी. की ऊँचाई पर स्थित कुट्रालम स्पा के रूप में इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि यहाँ अनेक हैल्थ रिसार्ट व क्लीनिक हैं और कई झरनें हैं जिनमें औषधीय गुण हैं। अनेक झरनें और नदियाँ इस जगह की खुबसूरती को बढ़ाते हैं जिस वजह से यह जगह आज एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। 
यदि बात कुट्रालम में पर्यटन की हो तो आपको बता दें कि अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यह शहर खूबसूरत झरनों जैसे पेरारूवी, चित्रारूवी, शेनबागदेवी, थेनारूवी, एंथरूवी, पाझाथोट्टा अरूवी, पाझया कुट्रालम अरूवी तथा पुली अरूवी के लिए भी प्रसिद्ध है। इस शहर में अनेक मंदिर भी हैं जैसे थिरुकतरालनाधर कोविल, थिरुमलई कोविल, कुमारन कोविल, काशीविश्वनाथर कोविल, दक्षिणमूर्थी कोविल, पापनासम उलगांबिहाई और सिवन कोविल तथा अरियनकवुलयप्पन कोविल। तो आइये आज  जाना जाये कि ऐसा क्या है जो आपको अपनी कुट्रालम यात्रा पर अवश्य देखना चाहिए। कुट्रालम के कुछ सस्ते और चुनिंदा होटल थेनकसी कासीविशुवनाथर मंदिर कासीविशुवनाथर मंदिर थेनकसी में स्थित है। यह कुरतल्लम से 8कि.मी. दूर है। 
1455 में यह मंदिर इस इलाके के तात्कालिक शासक परक्कीराम पांडियन ने बनवाया था। किंवदंतियों के अनुसार राजा कासी की यात्रा करना चाहता था लेकिन मुस्लिम शासन होने के कारण शहर में प्रवेश नहीं कर सका। इसलिए राजा ने कासी में स्थित मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण अपने ही शहर में करवाने का फैसला किया। यहाँ के प्रमुख देवता कासी विश्वनाथर है। 178फीट ऊँची मंदिर की टावर इस मंदिर की विशेषता है। 10 दिनों तक चलने वाला मासी मगम त्योहार, एपासी विवाह उत्सव, नवरात्रि, मरगाज़ी थिरुवधराइ और कारथिकाई रूद्र दीपम यहाँ मनाए जाने वाले मुख्य त्योहार हैं। कुट्रालम फॉल कुट्रालम नौ झरने के लिए प्रसिद्ध है। पेरारुवी जो 60m की ऊंचाई से गिरता है, यहां का मुख्य झरना है. चित्रारुवी या छोटा झरना शेंबगादेवी और थेनारुवी तक बहकर जाता है। शेंबगादेवी यहां आने वालों के लिए प्रमुख आकर्षण है यहां आप शेंबगा के पेड़ों को भी देख सकते हैं। 
थेनारुवी या हनी फॉल 40 मीटर ऊंचा झरना है जब ये झरना सूखता है तो आप यहां मधुमक्खी के छत्तों को भी देख सकते हैं। यहां के सभी झरने अपने में अलग अलग खूबियां रखने के अलावा जीव जंतुओं में रूचि रखने वाले लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कलुगुमलई कलुगुमलई कोविलपट्टी से कुरतल्लम मार्ग पर स्थित एक छोटा सा शहर है। यह शहर अपने तीन प्रमुख मंदिरों- जैन निवास, वेत्तुवन कोइल तथा कलुगलसलामूर्थी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। जैन निवास वास्तुकला और जैनियों के गुफा मंदिर के लिए जानपा जाता है। जिस पहाड़ी पर यह स्थित है उस के देवता अरइमलई अलवर के रूप में प्रसिद्ध है। वेत्तुवन कोइल एक अधूरा हिंदू मंदिर है। कलुगलसलामूर्थी मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है। इस शहर में कुछ अन्य मंदिर जैसे विनायक मंदिर और अय्यनार मंदिर भी स्थित हैं। कुत्रलनाथर मंदिर कुत्रलनाथर मंदिर इस जगह के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और भगवान शिव को समर्पित है जो थिरुकुत्रलनाथर भगवान के नाम से जाने जाते हैं। इस मंदिर में चोला शासकों और पंडया शासकों के अनेक शिलालेख हैं। 
यह मंदिर नदियों, पहाड़ों और प्रसिद्ध शिवमथुगई झरने के बीच स्थित है। इस मंदिर का संरक्षण देवस्थानम मंदिर करता है। माना जाता है कि संत अगस्तियार ने यहाँ पूजा की थी, इसलिए मंकदर का यह नाम रखा गया था। इस मंदिर के पास चित्रों को समर्पित एक कमरा है जिसे चित्रसभा कहते है और जिसमें अनेक पौराणिक कथाओं, देवताओं और कई धार्मिक आयोजनों की नक्काशियाँ बनी हुई हैं। कैसे जाएं कुट्रालम फ्लाइट द्वारा : कुट्रालम के लिए निकटतम हवाईअड्डा थूठूकुड़ी हवाईअड्डा है जो शहर से लगभग 85कि.मी. दूर और 1.5 घंटे की ड्राइव पर है। यहाँ से टैक्सियाँ और बसें आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। 
थूठूकुड़ी हवाईअड्डा चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरई से जुड़ा है जो बाकी दुनिया से जुड़े हैं। रेल द्वारा : निकटतम रेलवे स्टेशन सेंगोत्ताई है लेकिन निकटतम बड़ा रेलवे स्टेशन तिरुनेवेली है। तिरुनेवेली रेलवे स्टेशन तमिलनाडु के अधिकतर भागों से जुड़ा है। यहाँ से कुट्रालम के लिए आसानी से टैक्सियाँ उपलब्ध हो जाती हैं। सड़क द्वारा : तमिलनाडु और केरल के प्रमुख शहरों और कस्बों से कुट्रालम के लिए नियमित रूप से सरकारी और निजी बसें एक सस्ता और आरामदायक विकल्प है

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -