Posted by : achhiduniya 04 January 2015


तिल मात्र का भी पुनय नही…..



मित्रो प्रणाम....माँ –बाप घर परिवार मे उस बगीचे या जंगल के उस बरगत के पेड़ की तरह होते है जिस पर परिंदे  रैन बसेरा करते है। जो उन्हे धूप,वर्षा के पानी से बचाकर उन्हे आसरा देता है। माँ –बाप भी अपने बच्चो को उसी पेड़ की तरह अपने से जोड़कर हर मुसीबत से बचाते है । उनकी छत्र छाया मे बच्चे अपने आप को सुरक्षित और सहज महसूस करते है चाहे वह छोटे हो या बड़े बच्चे इसलिए कहते है दोस्तो  भूलो सभी को माँ –बाप को भूलो नही ,उपकार अनगिनत है इस बात को भूलो नही । पत्थर कई पूजे तुम्हारे जन्म के खातिर अरे !पत्थर बनकर माँ –बाप की छाती के अरमान कुचलो नही। मुख का निवाला दे अरे! जिसने तुम्हें बड़ा किया । अम्रत दिया जिसने तुमको जहर उनके लिए उगलो नही ।

कितने लड़ाए लाड़ सब अरमान भी पूरे किए ,पूरे करो अब अरमान उनके यह बात भूलो नही ।लाखो कमाते हो लेकिन माँ –बाप से ज्यादा नही । सेवा बिना सब राख है, मद मे कभी भूलो –फूलो नही। संतान की सेवा मिले,संतान बनकर सेवा करो । जैसी करनी वैसी भरनी ,इस सत्य को भूलो नही ।आइये आपको एक छोटी सी कहानी बाताते है , किसी गांव में एक ब्राह्मण रहता था। एक बार किसी कार्यवश ब्राह्मण को किसी दूसरे गांव जाना था। उसकी मां ने उससे कहा कि किसी को साथ ले लो क्योंकि रास्ता जंगल का है। ब्राह्मण ने कहा मां तुम डरो नही, मैं अकेला ही चला जाऊंगा क्योंकि कोई साथी मिल नहीं रहा। 


मां ने उसका यह निश्चय जानकर कि वह अकेले ही जा रहा है, पास की नदी से एक केकड़ा पकड़ कर ले आई और बेटे को देते हुए बोली, बेटा, अगर तुम्हारा वहां जाना आवश्यक है तो इस केकड़े को ही साथ के लिए ले लो। एक से भले दो। यह तुम्हारा सहायक सिद्ध होगा। पहले तो ब्राह्मण को केकड़ा साथ ले जाना अच्छा नहीं लगा। वह सोचने लगा कि केकड़ा मेरी क्या...? सहायता कर सकता है। फिर मां की बात को आज्ञा रूप मान कर उसने पास पड़ी एक डिब्बी में केकड़े को रख लिया। यह डिब्बी कपूर की थी। उसने इसको अपने झोले में डाल लिया और अपनी यात्रा के लिए चल पड़ा। कुछ दूर जाने के बाद धूप काफी तेज हो गई। गर्मी और धूप से परेशान होकर वह एक पेड़ के नीचे आराम करने लगा।

 पेड़ की ठंडी छाया में उसे जल्दी ही नींद भी आ गई। उस पेड़ में कोटर में एक सांप भी रहता था। ब्राह्मण को सोता देख कर वह उसे डंसने के लिए कोटर से बाहर निकला। जब वह ब्राह्मण के करीब आया तो उसे कपूर की सुगंध आने लगी। वह ब्राह्मण के बजाय झोले में रखे केकड़े वाली डिब्बी की तरफ हो लिया। उसने जब डिब्बी को खाने के लिए झपटा मारा तो डिब्बी टूट गई जिससे केकड़ा बाहर आ गया और डिब्बी सांप के दांतों में अटक गई। केकड़े ने मौका पाकर सांप को गर्दन से पकड़ कर अपने तेज नाखूनों से कस लिया। सांप वहीं पर ढेर हो गया। उधर नींद खुलने पर ब्राह्मण ने देखा कि पास में ही सांप मरा पड़ा है। 


उसके दांतों में डिबिया देखकर वह समझ गया कि इसे केकड़े ने ही मारा है माँ की  आज्ञा मान लेने के कारण आज मेरे प्राणों की रक्षा हो गई, नहीं तो यह सांप मुझे जिंदा नहीं छोड़ता इसलिए हमें अपने बड़े, माता-पिता और गुरुजनों की आज्ञा का पालन जरूर करना चाहिए। सोकर स्वम गीले मे सुलाती थी तुम्हें सुखी जगह ,माँ की बरसती भावनाओ को कभी कुचलो नही । जिसने बिछाए फूल थे हरदम तुम्हारी रहो मे उस रहबर के प्राण को कंटक बनकर कुचलो नही । धन तो मिलेगा फिर मगर माँ-बाप कहा मिल पायेंगे,उनके चरण की धूल लेना तुम कभी भूलो नही। सुख चाहो तो सुख दो ,दुख चाहो तो दुख दो ।


माँ-बाप की सेवा से ही ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है, वरना वह बेजान पत्थर की तरह होती है। अगर जीवित आत्मा को दुखाकर आप तीर्थों पर ,मक्का मदीना या चारो धामो  की यात्रा पर भी जाएंगे तो तिल मात्र का भी पुनय नही यह तो उस मनमसती की पिकनिक की तरह है जिसमे पैसे और समय की बरबादी के सिवा कुछ भी नही । समय रहते उस ब्राह्मण की तरह माँ-बाप की सेवा करके उसका कहना मान कर अपने जीवन को सुखमय और आनंदित कर ले ।      

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसान, नौजवान बोल रहे- मोदी ने मरवा दिया, महंगाई-बेरोजगारी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना।@ 100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी,दिल्ली-NCR समेत UP में आंधी-तूफान का अलर्ट। @ केरलम मॉब लिचिंग-महिला के घर में बिना कपड़ों के घुसा शख्सन, लोगों खंभे से बांधकर पीटा।@ पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए, AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग।@ ₹370 बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने कसा शिकंजा, कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु और डॉ सेजल पर FIR @ वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज।@ TMC के ममता गुट को झटका! विधानसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर टली सुनवाई।@ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।@ असम-नागालैंड सीमा विवाद खत्म होने की ओर, जल्द शुरू होगा तेल और गैस का उत्पादन!।@ NCR में बसेंगे 8 नए स्मार्ट शहर, 30 मिनट में दिल्ली से सफर होगा पूरा, यूपी- हरियाणा-राजस्थान जुड़ेंगे।@ बेतिया-सप्तक्रांति में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पैंट्री स्टाफ धराया-60 बोतलें जब्त।@ भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -