- Back to Home »
- Sports »
- ऑनलाइन “हॉकी” अकादमी की शुरुवात ......
Posted by : achhiduniya
18 January 2015
हमारे लिए गर्व करने का समय…..
देश में युवा प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य
से हॉकी इंडिया ने अपनी ऑनलाइन अकादमी शुरू कर दी। यह अकादमी देश में जमीनी स्तर
पर काम कर रहे प्रशिक्षकों को भी मदद देगी। एचआई की पहल पर उच्च गुणवत्ता निदेशक
रोलैंट ओल्टमांस के निर्देशन में तैयार 'हॉकी
इंडिया ऑन-लाइन अकादमी प्लेटफॉर्म' एक व्यापक कार्यक्रम है।
इसकी
मदद से देश के कोच नई तकनीकों से रू-ब-रू होते रहेंगे। ओल्टमांस ने कहा है कि इस
ऑनलाइन अकादमी की मदद से खेल की हर बारीकियों को समझा जा सकेगा। हॉकी स्टिक को सही
तरह से पकड़ने से लेकर पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने के सही तरीकों की जानकारी
यहां दी गई है। इस मौके पर एचआई के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा है कि यह
हमारे लिए गर्व करने का समय है।
इससे हमें युवाओं को प्रेरित करने और आधुनिक हॉकी
को अपनाने में मदद मिलेगी। एचआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए ऑनलाइन अकादमी के लिंक
के जरिए इसके बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है।
इसके अलावा सीधे ऑनलाइन अकादमी
के यूआरए एड्रेस www.hioap.org 'एचआईओएपी डॉट ओआरजी'
पर भी इसे देखा जा सकता है।