Posted by : achhiduniya 18 February 2015

रखे अपनी सेहत का ध्यान...... 



मौसम के बदलते ही मानो खाने पीने की आदतों मे भी अपने आप परिवर्तन होने लगता है जहा बारिश व ठंडी के दिनो मे ज्यादा पानी पीने से डर लगता है,वही गर्मी के दिनो मे पानी से ज्यादा कुछ अच्छा ही नही लगता ऐसे दिनो मे अपने सेहत का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। गर्मी के दिनो जहा एक तरफ तेज धूप होती है वही उससे बचने के उपाए मे भी पसीना छूटता है। इसलिए जितना संभव होता है घर पर चीजे बनाकर खाने मे आनंद आता है। गर्मी के मौसम में आइसक्रीम किसे नहीं भाती. 

लेकिन इस मौसम में आइसक्रीम खाने के लिए घर से बाहर निकलना भी कहां संभव है। तो क्यों......? न घर में ही आइसक्रीम....... चाकलेट प्रैहृंकी आइसक्रीम सामग्रीः 1 कटोरी मैदा, एक चैथाई बड़ा चम्मच चाकलेट पाउडर, एक चैथाई बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 2 बड़े चम्मच सफेद मक्खन, मनपसंद आइसक्रीम, कटे फल, आधा प्याला शुगर सिरप, रंगन कैंडी या चेरी, इच्छानुसार मेवा, आवश्यकतानुसार दूध और नींबू रस। 

विधिः मैदा, चाकलेट व कोको पाउडर को मिला कर छान लें। सफेद मक्खन डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और दूध की मदद से मैदे को गूंध लें। शुगर सिरप में नींबू रस मिलाएं और उसमें कटे फल डालकर ठंडा करें। गूंधे मैदे की लोइयां बनाकर हर लोई को मक्खन की दो-तीन परतें लगा कर बेल लें और गरम तवे पर हल्का-हल्का मक्खन लगा कर तैयार करें। गरम-गरम प्रैहृंकी में थोड़े फल सिरप के साथ फैलाएं और दो-दो या तीन-तीन लौप्स आइसक्रीम को रखकर फोल्ड करें और टूथपिक से जोड़ें। मनपसंद या उपलब्ध सामग्री से सजा कर तुरंत परोसें। 

चीकू चाकोनट सामग्रीः 1 प्याला चीकू गुदा, 4 प्याले दूध, एक तिहाई प्याला क्रीम, एक तिहाई बड़ चम्मच कार्नफलोर, 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर, आवश्यकतानुसार चीनी, 1 छोटा चम्मच चाकलेट एसेंस, आधा प्याला अखरोट गिरी, 200 ग्राम चीनी। विधिः भारी पेंदे के पैने में चीनी पिघलाएं। अखरोटों को छोटा-छोटा तोड़ कर उसमें डालें और मिलाकर उबालें।

फिर चिकनी थाली में फैला कर सेट होने के लिए रखें। जम जाने पर तोड़ कर रखें। क्रीम को हल्के-हल्के फेंट लें। कार्नफलोर व कोको पाउडर को थोड़े ठंडे दूध में डाल कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को शेष दूध, क्रीम, चीनी में डाल कर उबालें और गाढ़ा करें। ठंडा होने पर एसेंस, चीकू गुदा डाल कर मिला कर जमने के लिए रख दें। अधजमी आइसक्रीम को दो-तीन बार बाहर निकाल कर मिक्सर में फेंट कर जमाएं। अंत में मीठा टूटा अखरोट मिश्रण डालकर आइसक्रीम जमाएं। आइसक्रीम, बचे अखरोट डाल कर परोसें। 

आइसक्रीम केक सामग्रीः आधा प्याला वनीला आइसक्रीम, 1 प्याला कोई भी आइसक्रीम, 1 केक, एक चैथाई प्याला मेवा, एक चैथाई प्याला आरेंज या पाइनएपल जूस, सजाने के लिए मनचाही सामग्री, एक चैथाई प्याला कटे फल। विधिः केक को 3 परतों में काटें और अलग नहीं करें। धीरे-धीरे जूस डालें ताकि केक हर तरफ से जूस को सोख लें। अब 5 मिनट बाद ऊपरी परतें उठाएं। 



निचली परत पर वनीला आइसक्रीम का आधा प्याला फैलाएं और थोड़ा मेवा बुरकें, दूसरी परत केक की रखें। दूसरी आइसक्रीम फैलाएं। थोड़ा मेवा और फल फैलाएं और ऊपरी परत से ढकें। बची आइसक्रीम से पूरे केक को ढंकें और सजाने की सामग्री से सजा कर आइसक्रीम के सेट होने तक फ्रीजर में रखें। शानदार आइसक्रीम केक से स्लाइस काट कर परोसें। 
B...carefully.... Anjoy Summer

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -