Posted by : achhiduniya 25 February 2015

कॉमन पासवर्ड होने से इसके लीक होने का चांस......
         
आज इंटरनेट तकनीक के बिना जीवन की कल्पना उस घने जंगल मे रहने जैसी है जहा किसी भी प्रकार की कोई मुलभूत न हो।लेकिन तकनीक की सही जानकारी के अभाव मे हम उसका इस्तेमाल करने व बड़ी-बड़ी कंपनियो के विज्ञापन के झांसे मे पड़ कर ठगे जाते है,आइए कुछ इंटरनेट की जानकारी से रूबरू होते है। वाई-फाई से जुड़े कुछ टर्म जैसे WPA2, WPA, WEP, WPA-Personal और WPA-Enterprise आम यूज़र के लिए पहेली से कम नहीं हैं। WEP (Wired Equivalent Privacy) यह वाई-फाई कनेक्शन को सिक्यॉर करने का एक तरीका है। 
भारी-भरकम नाम से भले ही यह सेफ लगे, लेकिन कनेक्ट करने का यह सबसे कमजोर तरीका है। थोड़ी भी तकनीकी जानकारी रखने वाला इसे हैक कर सकता है। दरअसल, पुराने राउटरों में WEP के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता था, इसलिए तब इसके जरिए कनेक्ट करना मजबूरी थी। नए राउटरों में कनेक्ट करने के कई विकल्प होते हैं। अगर आप पुराना राउटर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बेहतर है कि इसे अपग्रेड कर लें। WPA, WPA2 (Wi-Fi Protected Access) यह वाई-फाई सिक्यॉरिटी का नया स्टैंडर्ड हैं। WPA को WEP की जगह पर लाया गया था। 
आसान शब्दों में यह वाई-फाई कनेक्शन की सिक्यॉरिटी को और मुस्तैद करने का एक तरीका है। वाई-फाई को और अधिक सिक्योर बनाने के लिए इस वक्त सबसे मजबूत WPA2 है। इसके जरिए WPA (Wi-Fi Protected Access)में मौजूद छोटी-मोटी कमियों को भी मिटा दिया गया है। WPA2 का ऑप्शन हर नए राउटर या नेटवर्क कनेक्शन डिवाइस में मौजूद होती है। अडवांस डिवाइसेज में इसके भी दो वर्जन मौजूद रहते हैं।WPA-Personal, WPA-Enterprise:-WPA-Personal घरों या छोटे ऑफिसों में वाई-फाई को सिक्यॉर करने का तरीका है। इसमें यूज़र एक खास पासवर्ड से डिवाइस को वाई-फाई से कनेक्ट करता है। 
यह इस लिहाज से कमजोर माना जाता है कि कॉमन पासवर्ड होने से इसके लीक होने का चांस बना रहता है और फिर इसका आसानी से अंदाजा भी लगाया जा सकता है। WPA-Enterprise अक्सर बड़ी कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। इसमें जब भी यूजर वाई-फाई कनेक्ट करता है, तो उसे एक यूनीक यूजर नेम और पासवर्ड देना होता है। हर सिस्टम के लिए अलग यूजरनेम और पासवर्ड होता है। इस तरह के नेट सिक्यॉर करने के लिए आपको RADIUS ऑथेंटिकेशन सर्वर की जरूरत होती है।
बेशक सबसे सेफ WPA-Enterprise है, लेकिन इसके लिए RADIUS ऑथेंटिकेशन सर्वर लगाना होता है। बात अगर पर्सनल इस्तेमाल की है, तो WPA2 काफी सेफ है, बस पासवर्ड ऐसा रखा जाए, जिसे हैक करना आसान नहीं हो। हां, किसी भी हाल में WEP का इस्तेमाल न करें। इस प्रकार की और जानकारिया आप के साथ सांझा करेंगे। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -