Posted by : achhiduniya 28 March 2015

जानकर भी...नजर अंदाज करना ठीक नही........

कमर दर्द की समस्या आजकल आम हो गई है। सिर्फ बड़ी उम्र के लोग ही नहीं 

बल्कि युवा भी कमर दर्द की शिकायत करते रहते हैं। कमर दर्द की मुख्य वजह 

बेतरतीब जीवनशैली और शारीरिक श्रम न करना है। अधिकतर लोगों को कमर के 

मध्य या निचले भाग में दर्द महसूस होता है। यह दर्द कमर के दोनों तथा कूल्हों तक 


भी फ़ैल सकता है। बढ़ती उम्र के साथ कमर दर्द की समस्या बढ़ती जाती है। नतीजा 

काम करने में परेशानी । कुछ आदतों को बदलकर इससे काफी हद तक बचा जा 

सकता है। आज हम आप को बताते हैं कि किन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप 

कमर दर्द से निजात पा सकते हैं। कमर दर्द के कारण- @ मांसपेशियों पर अत्यधिक 


तनाव। @ अधिक वजन। @ गलत तरीके से बैठना। @ हमेशा ऊंची एड़ी के जूते या 

सेंडिल पहनना। @ गलत तरीके से अधिक वजन उठाना। @ शरीर में लम्बे समय से 

बीमारियों का होना। @ अधिक नर्म गद्दों पर सोना। रोग दूर करने के कुछ उपाय #


रोज सुबह सरसों या नारियल के तेल में लहसुन की तीन-चार कलियॉ डालकर (जब 

तक लहसुन की कलियां काली न हो जायें) गर्म कर लें। ठंडा होने पर इस तेल से 

कमर की मालिश करें। # नमक मिले गरम पानी में एक तौलिया डालकर निचोड़ लें। 



इसके बाद पेट के बल लेट जाएं। दर्द के स्थान पर तौलिये से भाप लें। कमर दर्द से 

राहत पहुंचाने का यह एक अचूक उपाय है। # कढ़ाई में दो-तीन चम्मच नमक डालकर 

इसे अच्छे से सेक लें। इस नमक को थोड़े मोटे सूती कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। 
कमर पर इस पोटली से सेक करने से भी दर्द से आराम मिलता है।  # अजवाइन को 


तवे के पर थोड़ी धीमी आंच पर सेंक लें। ठंडा होने पर धीरे-धीरे चबाते हुए निगल 

जाएं। इसके नियमित सेवन से कमर दर्द में लाभ मिलता है। # अधिक देर तक एक 

ही पोजीशन में बैठकर काम न करें। हर चालीस मिनट में अपनी कुर्सी से उठकर 

थोड़ी देर टहल लें। # नर्म गद्देदार सीटों से परहेज करना चाहिए। कमर दर्द के रोगियों 


को थोड़ा सख्ते बिस्तर बिछाकर सोना चाहिए। # योग भी कमर दर्द में लाभ पहुंचाता 

है। भुन्ज्गासन, शलभासन, हलासन, उत्तानपादासन, श्वसन आदि कुछ ऐसे योगासन हैं 

जो की कमर दर्द में काफी लाभ पहुंचाते हैं। कमर दर्द के योगासनों को योगगुरु की 

देख रेख में ही करने चाहिए।#  कैल्शियम की कम मात्रा से भी हड्डियां कमजोर हो 



जाती हैं, इसलिए कैल्शियमयुक्त चीजों का सेवन करें। # कमर दर्द के लिए व्यायाम 

भी करना चाहिए। सैर करना, तैरना या साइकिल चलाना सुरक्षित व्यायाम हैं। तैराकी 

जहां वजन तो कम करती है, वहीं यह कमर के लिए भी लाभकारी है। साइकिल 

चलाते समय कमर सीधी रखनी चाहिए। व्यायाम करने से मांसपेशियों को ताकत 

मिलेगी तथा वजन भी नहीं बढ़ेगा। # कमर दर्द में भारी वजन उठाते समय या 


जमीन से किसी भी चीज को उठाते समय कमर के बल ना झुकें बल्कि पहले घुटने 

मोड़कर नीचे झुकें और जब हाथ नीचे वस्तु तक पहुंच जाए तो उसे उठाकर घुटने को 

सीधा करते हुए खड़े हो जाएं। # कार चलाते वक्त सीट सख्त होनी चाहिए, बैठने का 

पोश्चर भी सही रखें और कार ड्राइव करते समय सीट बेल्ट टाइट कर लें। # ऑफिस 


में काम करते समय कभी भी पीठ के सहारे न बैठें। अपनी पीठ को कुर्सी पर इस 

तरह टिकाएं कि यह हमेशा सीधी रहे। गर्दन को सीधा रखने के लिए कुर्सी में पीछे 

की ओर मोटा तौलिया मोड़ कर लगाया जा सकता है।

इन सब उपायों को अपना कर आप भी कमर दर्द से कुछ निजात पा सकते है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

More Detail Contact :- http://www.sadhanabankngp.com/

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हमने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना', चिनाब ब्रिज का उद्घाटन कर बोले PM मोदी।@ बेंगलुरु भगदड़ मामले में CM ने पुलिस आयुक्त और अधिकारियों के निलंबन का किया बचाव।@ साइबर ठगों ने बुजुर्ग डॉक्टर दंपति को 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 1.95 करोड़ की ठगी।@ वक्फ संपत्तियों के लिए UMEED पोर्टल लॉन्च, अब ये काम होंगे ऑनलाइन।@ 3 अगस्त को होगी NEET-PG की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने NBE को दिया समय @ केरल: ED का बड़ा एक्शन, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति और क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज जब्त।@ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।@ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।@ ट्रंप और मस्क के विवाद का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर, Bitcoin 1,04,000 डॉलर से नीचे।@ बिहार में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी? पुलिस ने कूरियर बॉय को रंगे हाथ पकड़ा।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"शिक्षिकाओं से वसूली व बदसलूकी दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय" "महाबोधि महाविहार मुक्ति पंडो व सरकार पर क्या बोले भंते दीपांकर सुमेध्रो""रामेश्वरम पंबन पुल का मनोहारी दृश्य,PM Narendra Modi द्वारा लोकार्पण" "नागपुर हिंसा उपद्रवियों को बताया निर्दोष,नागपुर मुस्लिम कमेटी" "हत्या को बता रहें आत्महत्या एक महीने से न्याय के लिए भटक रहा परिवार" "धोखाधड़ी करते NGO, कैंसर के नाम पर कोऑपरेटिव सोसायटी का कारनामा"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -