Posted by : achhiduniya 12 March 2015

गड़बड़ी को दुरुस्त करने की पहल कर रही है........


मारुति सुजुकी दरवाजे में खामी को ठीक करने के लिए 33,098 अल्टो 800 और अल्टो के10 कारें वापस लेगी। इनमें 19,780 अल्टो 800 कारें हैं, जबकि अल्टो के10 की संख्या 13,318 है। देश की दिग्गज कार कंपनी ने यह एलान करते हुए कहा है कि आठ दिसंबर, 2014 से 18 फरवरी, 2015 के बीच बनीं कारें ही इस वापसी (रिकॉल) के दायरे में आएंगी। 

मारुति ने बीते साल दिसंबर में भी क्लच में गड़बड़ी के चलते 3,796 सियाज कारें वापस ली थीं। कंपनी के मुताबिक, उसकी ओर से गड़बड़ी वाली कारों के दाएं दरवाजे की लैच असेंबली को मुफ्त में बदला जाएगा। हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों से कहा है कि अगर किसी कार में ऐसी गड़बड़ी है तो भी ग्राहकों को कोई खतरा नहीं है। 

कंपनी दबाव डालने पर दरवाजे के अंदर से खुलने की संभावना को देखते हुए अपनी ओर से इस गड़बड़ी को दुरुस्त करने की पहल कर रही है। फरवरी में पैसेंजर कारों की बिक्री 6.85 प्रतिशत बढ़कर 1,71,727 रही। फरवरी, 2014 में 1,60,717 कारों की बिक्री हुई थी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। सियाम के मुताबिक, फरवरी में कॉमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 10.1 प्रतिशत बढ़कर 52,843 हो गई। 


पिछले साल के इसी महीने 47,982 वाहन बिके थे। पिछले माह सभी तरह के वाहनों की कुल बिक्री 0.15 प्रतिशत बढ़कर 15,26,125 यूनिट रही। पिछले महीने मोटरसाइकिलों की बिक्री 8.22 प्रतिशत घटकर 7,74,122 रह गई। बीते साल इसी अवधि में 8,43,436 मोटरसाइकिलें बिकी थीं। वैसे, पिछले माह दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 0.99 प्रतिशत घटकर 12,08,084 यूनिट रही।[साभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -