- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- काम चोरो के लिए बुरी खबर......
Posted by : achhiduniya
14 March 2015
कर्मचारियो की खैर नही.......मशीन करेगी
निगरानी.....
देश ,विदेश मे काम चोरो की
कमी नही इसी को घ्यान मे रखकर कंपनीया नितनई तकनीक का इस्तेमाल करती है। जैसे यह
डिवाइस दफ्तर में इंसान पर बहुत ही पैनी नजर रखेगी। यह बताएगी कि कर्मचारियों ने
कितनी देर काम किया,वे कितनी देर बैठे और कितना खड़े रहे। डिवाइस
यह भी बताएगी कि उन्होंने किससे कितनी लंबी बातचीत की।
जापानी कंपनी हिटाची हाई टेक्नोलॉजीज
ने खुशी मापने वाली एक डिवाइस तैयार की है। डिवाइस एटीएम कार्ड के बराबर है और इसे
शरीर पर पहना जा सकता है। मशीन में कई सेंसर लगे हैं, सेंसर इसे
पहनने वाले व्यक्ति पर हर पल नजर रखते हैं। सारा डाटा बेस यूनिट को जाएगा। बेस
यूनिट कर्मचारियों के ग्रुप बनाएगा फिर ग्रुप के व्यवहार का विश्लेषण करेगा और
बताएगा कि खुशी और गम का स्तर क्या.....? है।
डिवाइस किसी एक
मूड को नहीं भांपेगी, बल्कि पूरे समूह को आधार बनाकर खुशी की
गणना करेगी। अप्रैल 2015 में यह डिवाइस जापान के बाजार में आएगी। इसके दाम का अनुमान 840 डॉलर प्रति वर्ष
है। हिटाची के मुताबिक डिवाइस दफ्तर में कामकाज को बेहतर
बनाएगी। इसके अधिकारियों को पता चलेगा कि उनके कर्मचारी खुश हैं या नहीं, अगर सारे कर्मचारियों का मूड अच्छा होगा तो काम भी अच्छा होगा।
कई
कर्मचारी अगर खुश नहीं रहते तो पता चल सकेगा कि कुछ समस्याएं आ रही है। इससे इस
बात पर घ्यान देकर उसे सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)