- Back to Home »
- State News »
- देश में कोई अल्पसंख्यक नहीं है.........
Posted by : achhiduniya
14 March 2015
जोशी सरकार्यवाह के पद पर पिछले छह साल से बने हुए
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बाद
अब सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने भी कहा है कि देश में कोई अल्पसंख्यक नहीं
है। संस्कृति, राष्ट्रीयता और डीएनए के आधार पर सभी हिंदू हैं। नागपुर
संघ की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय
बैठक के पहले दिन पत्रकारों से बात करते हुए होसबोले ने यह बात कही। सुरेश भैयाजी जोशी शनिवार को तीसरी बार राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] के सरकार्यवाह [महासचिव] चुन लिए गए।
उनका चयन यहां अखिल
भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्विरोध हुआ। उनका नया कार्यकाल मार्च 2018 तक होगा। संघ की
सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था 'प्रतिनिधि सभा' में देशभर के करीब 1400 सदस्य भाग ले
रहे हैं। संघ में सरकार्यवाह का पद संगठन के प्रमुख सरसंघचालक के
बाद दूसरे नंबर का माना जाता है। जोशी सरकार्यवाह के पद पर पिछले छह साल से बने
हुए हैं। अब वह अब अपने सह सरकार्यवाह [संयुक्त महासचिव] चुनेंगे।
उनकी टीम में अब
तक तीन सह सरकार्यवाह- दत्तात्रय होसबोले, सुरेश सोनी तथा कृष्ण गोपाल हैं। प्रतिनिधि सभा
की बैठक में अपने चयन से पहले जोशी ने संघ प्रतिनिधियों के सामने संगठन के पिछले
एक साल की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय
बैठक शुक्रवार को शुरू हुई थी। इसका समापन रविवार को होगा।

.jpg)
