Posted by : achhiduniya 17 April 2015

काम केवल इसलिए छोड़ देते हैं क्योंकि हमारे मन में उसके सफल होने की गारंटी नहीं होती.......
 “अजगर करे न चाकरी पंक्षी करे न काम, दास मलुका कह गए सब के दाता राम” अर्थातु:- इस संसार मे पंक्षी कोई काम नही करते,अजगर जैसा विशाल काय साँप भी दिन भर पड़ा रहता है वह किसी की चाकरी यानी नौकरी नही करता फिर भी इन सभी की प्रभु राम ही संभाल करते है,उनके खाने पीने से लेकर सभी कुछ देते है।
लेकिन गीता मे श्री कृष्ण जी कहते है:- -कर्मणेवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। हे अर्जुन तू कर्म कर फल की इच्छा मत कर वह मुझ पर [श्री कृष्ण] छोड़ दे। यह वचन श्री कृष्ण ने अर्जुन से जरूर कहे लेकिन सभी मनुष्यो को ध्यान मे रखते हुए कहे क्योकि बेजुबान प्राणी को कर्म करने की समझ नही होती उसके लिए पेट भरना [पालना] जरूरी होता है। 
इंसान को ईश्वर ने शक्ल के साथ अक्ल [ बुद्धी ] भी दी है जिससे वह अच्छे – बुरे मे फर्क समझ सके और श्रेष्ठ कर्म कर सके सिर्फ पेट भरने और आजीविका तक ही सीमित ना रहे। अपने समाज के प्रती भलाई व परोपकार भी करता चले।आइए श्री कृष्ण जी कुछ बातों पर गौर करके जीवन मे कामयाबी और सफलता पाने का प्रयास करे। जब देखो तब डरते ही रहते हो। काहे इतना डरते हो। सबसे बड़ा डर क्या है। मौत। लेकिन मौत से डरने की जरूरत नहीं है। 
मौत अस्थायी चीजों के साथ होने वाली एक सतत प्रक्रिया है। तुम साधारण मनुष्य होकर मौत से डरते हो...उस सिपाही से पूछो जो रोज सीमा पर खड़ा होकर मौत को चुनौती देता है। वो मरने से नहीं डरता क्योंकि वो जानता है कि उसका शरीर अस्थायी है लेकिन देश की रक्षा का जज्बा स्थायी है। वो जज्बा कभी नहीं मरता। एक बार सोचो कि अगर तुम्हारे दिमाग और दिल से मौत का डर निकल जाए तो जिंदगी कितनी सुंदर और मजेदार हो जाएगी। 
जब देखो दूसरों पर शक करना तुम्हारा शगल बन गया लगता है। टीवी सीरियल कम देखा करो और चीजों को दूसरे केनजरिए से देखना सीखो। भगवत गीता में लिखा है कि अपने आप का आकलन करो और देखो ‌कि तुम कितने बड़े शंकालु हो। सब पर शक करते हो। बेवजह शक करते हो...दोस्तों पर, दफ्तर के साथियों पर और यहां तक कि अपने परिजनों को भी शक क‌ी निगाह से देखते हो। इतना शक करना सही नहीं। ये विवाद और परेशानी का सबब है। जरूरी नहीं कि सारी दुनिया तुम्हारा बुरा करने पर तुली है। भगवान कृष्ण कहते हैं कि एक शंकालु व्यक्ति को इस दुनिया और दूसरी किसी दुनिया में शांति नहीं मिलती। 
एक बार शंका को मन से निकाल कर देखो। अपने दोस्तों पर खुले मन से विश्वास करके देखो। इस बात को सोचो कि तुम्हारे परिजन तुम्हारा भला चाहते हैं। विश्वास करोगे तो विश्वास पाओगे और शक करोगे तो फल वैसा ही मिलेगा क्योंकि व्यक्ति जैसा लगातार सोच रहा होता है वैसा फलित होने लगता है। आज छोकरी चाहिए कल नौकरी चाहिए, परसों कार...जरा थम जाओ और सांस ले लो। फिल्म नहीं है जो ढाई घंटे में सब कुछ मिल जाएगा। भगवत गीता में लिखा है कि सब कुछ एक साथ सोच लोगे तो फलित होने में लगने वाला समय तुम्हें बहुत परेशान कर देगा। 
हर चीज का समय होता है। हर समय दिमाग में कुछ न कुछ पाने की इच्छा रखना और इच्छाओं की लंबी चौड़ी लिस्ट बना लेना सही नहीं। कर्म करने के बाद जब तुम्हारे पास पैसा हो तो वो चीज खरीद लो जो तुम्हें जरूरत की लग रही हो। लेकिन सालों पहले से उस चीज को पाने की इच्छा बना लेने से मन में इच्छाओं की भीड़ लग जाती है। इससे मन अशांत होता है और सोचने विचारने की ताकत कम होती जाती है। ये करूंगा तो वो मिलेगा.वो करूंगा तो ऐसा होगा..ये चिंता दूसरों पर छोड़ दो। 
कम से कम फल के पकने तक फल की चिंता मत करो। अगर तुम किसी काम के सफल और असफल होने की चिंता करते रहोगे तो काम कब करोगे। तुम नया काम करो, बिना ये सोचे कि ये सफल होगा या नहीं। हम अपनी जिंदगी में कई बेमिसाल काम केवल इसलिए छोड़ देते हैं क्योंकि हमारे मन में उसके सफल होने की गारंटी नहीं होती। तुम फेल होने से क्यों डरते हो। 
जितनी बार फेल होगे उतना ज्यादा अनुभव तुम्हारे पास एकत्र होगा। जो व्यक्ति जिंदगी में संभाव‌ित सफलता और असफलता से अप्रभावित रहता है वहीं कुछ नया करने का श्रेय ले पाता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -