- Back to Home »
- Tours / Travels »
- चले....चिखलदरा....प्राकृतिक रूप से कश्मीर से कम नहीं.....
Posted by : achhiduniya
18 April 2015
संपूर्ण रास्ता घाटों से घिरा..........
हैदराबाद पल्टन के कैप्टन रॉबिन्सन ने 1823
में चिखलदरा को खोज निकाला
था। समुद्र तल से साढे. तीन हजार [3500] फुट की ऊंचाई पर स्थित चिखलदरा विदर्भ का
एकमात्र हिल स्टेशन है। चिखलदरा की सुंदरता इसी में है कि इसे प्रकृति ने अपनी गोद
में ले रखा है।
यह महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित है। अमरावती जिला मुख्यालय से 83
किमी की दूरी पर स्थित
चिखलदरा में महाराष्ट्र सहित मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते
हैं। विदेशी पर्यटक भी यहां बड़ी संख्या में आते हैं।
55 किमी दूरी पर स्थित अचलपुर
से यहां पहुंचने के लिए बस की व्यवस्था है। यहां निजी वाहनों से भी पहुंचा जा सकता
है। यहां पहुंचने वाला संपूर्ण रास्ता
घाटों से घिरा हुआ है। पर्यटन स्थल होने के बाद यहां पर्याप्त होटल हैं।
सिडको के माध्यम से चिखलदरा में पर्यटन का
विकास करने की नीति सरकार ने अपनाई है। पर्यटकों के लिए यहां पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था
उपलब्ध है।
पर्यटनस्थल के रूप में चिखलदरा का नाम बहुत है। यह पर्यटन स्थल
प्राकृतिक रूप से कश्मीर से कम नहीं है।