- Back to Home »
- Tours / Travels »
- विदर्भ स्थित श्री संत गजानन महाराज मंदिर....... शेगांव.....
Posted by : achhiduniya
23 April 2015
आनंद सागर वास्तु, स्थापत्य व अभियांत्रिकी कला का
बेहतरीन नमूना.......
शेगांव को विदर्भ का पंढरपुर कहा जाता है। यहां देश भर के अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। शेगांव स्थित श्री संत गजानन महाराज मंदिर में श्रद्धा, भक्ति व सेवाकायरें का अनूठा संगम देखने मिलता है। संस्थान की ओर से करीब 24 सेवाकार्य किए जाते हैं। इसी के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कई सेवाएं मुफ्त में और कुछ सेवाएं कम दामों पर प्रदान की जाती हैं।
शहर के विकास के लिए सरकार ने पहल करते हुए शेगांव विकास प्रारूप मंजूर किया है। शेगांव में 350 एकड से ज्यादा भूमि पर 'आनंदसागर' का निर्माण किया गया है। अध्यात्म व पर्यटन का मेल यहां देखने मिलता है। इस केंद्र में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते हैं।
आनंद सागर वास्तु, स्थापत्य व अभियांत्रिकी कला का बेहतरीन नमूना है। छोटे बच्चों के लिए विभिन्न तरह के खिलौने,बड़ो के लिए ध्यान केंद्र, आयलैंड पर स्थित कॉफी हाउस यहां की विशेषताओं में शुमार किए जा सकते हैं।
गजानन महाराज संस्थान परिसर की स्वच्छता, सेवाभाव, श्रद्धालुओं के प्रति सभी का बर्ताव बहुत अच्छा है। यहां की सभी व्यवस्थाएं बेहद अच्छी हैं। देश में इस संस्थान जैसा दूसरा नहीं है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इस सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा की विशेष व्यवस्था कराई गई है। यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
साथ ही पर्याप्त सुरक्षा रक्षकों को भी तैनात किया गया है। कैसे पहुंचें.....? श्री का मंदिर शेगांव रेलवे स्टेशन से केवल एक किमी तथा बस स्टैंड से आधा किमी की दूरी पर स्थित है।
इस स्टेशन से आनंद सागर जाने के लिए संत गजानन महाराज संस्थान की ओर से धमार्थ बससेवा मुफ्त में उपलब्ध है।