- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- हवा को तार – तार करती ट्रेन की रफ्तार.......
Posted by : achhiduniya
22 April 2015
भविष्य मे भारत मे भी 250 से 350 किलोमीटर/ घंटे की रफ्तार से.....
समय कितना कीमती होता जा रहा है,अगर इस बात
को इस नजरिए से देखा जाए की जापान मे लोग समय पर पहुचने या उससे भी जल्दी अपने
गंतव्य स्थान पर जाने के लिए नितनई तकनीक के साथ अपने जीवन को सुगम और सरल कर रहे
है। क्योकि हाल ही मे जापान की एक ट्रेन ने 603 किलोमीटर
प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़कर सारे पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
लेकिन दुनिया
के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में शुमार होने वाले भारत की सबसे तेज़ रफ़्तार ट्रेन
इसके मुकाबले बहुत पीछे हैं।आइए भारत की कुछ ट्रेनों के बारे मे जाने जिनकी गति इस
वक्त की तेज गाड़ियो मे होती है। @ नई दिल्ली- भोपाल शताब्दी
जो 150 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। वही @नई
दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 140 किलोमीटर
/ घंटे की रफ्तार से दौड़ती है।@ नई दिल्ली- कानपुर शताब्दी
जो 140 किलोमीटर/ घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। मुंबई-दिल्ली राजधानी 130 किलोमीटर/घंटा
और सियालदेह-नई दिल्ली दुरंतो 130 किलोमीटर/ घंटे की रफ्तार से दौड़ती है।
भविष्य मे
भारत मे भी 250 से 350 किलोमीटर/ घंटे की रफ्तार से ट्रेनों को दौड़कर लोगो को सुविधा
देने की बात सरकार ने कही है। जिस पर सर्वे कार्य शुरू हो चुका है।