Posted by : achhiduniya 25 April 2015

कम पैसे में हजयात्रा का झांसा देकर बेवकूफ बनाते....... बिचौलिए... 
                                             
कमीशनखोरी के लिए टूर एजेंसियों के नाम पर बिचौलिए कम पैसे में हजयात्रा का झांसा देकर बेवकूफ बनाते हैं।  हजयात्रा के नाम पर हो रही कमीशनखोरी के फैलते जाल के लिए ऑल इंडिया हज उमरा टूर आर्गनाइजेशन एसोसिएशन की ढिलाई भी बड़ा कारण है। 

ऑल इंडिया हज उमरा टूर आर्गनाइजेशन भी हजयात्रा के नाम पर हो रही कमीशनखोरी की कडवी सच्चाई को स्वीकार कर रहा है। ऐसे कई मामले एसोसिएशन के पास आए भी हैं। एसोसिएशन अपने बचाव में यह दावा कर रहा है कि एसोसिएशन की वेबसाइट पर आधिकारिक रूप से चयनित टूर ऑपरेटर्स के नाम व पते दिए गए हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या महज वेबसाइट पर नाम होने से ही सुविधा मिलना आसान है। 
हज समिति भी इस मामले में मूकदर्शक बनी बैठी है,उल्लेखनीय है कि शहर में टूर एजेंसियों के नाम पर हजयात्रा के लिए पैसे ऐंठने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले नागपुर के अनंत नगर में एक परिवार से हजयात्रा के नाम पर ढाई लाख रुपए ठग लिए गए। पिछले वर्ष भी इस तरह के कई मामले हुए हैं। 

केंद्रीय हज समिति से मिलने वाले हजयात्रा के कोटे को ऑल इंडिया हज उमरा टूर आर्गनाइजेशन एसोसिएशन द्वारा चयनित टूर एजेंसियों में बांटा जाता है। चयनित एजेंसियों के नाम का बैनर इस्तेमाल कर दूसरे शहरों में बिचौलिए हजयात्रा के लिए लोगों से पैसे वसूलते हैं। ये एजेंट टूर आर्गनाइजेशन की वेबसाइट से चयनित एजेंसी के नाम निकालकर अपनी नकली दुकानदारी दूसरे शहरों में चलाते हैं, जहां चयनित टूर एजेंसी का कोई कार्यालय नहीं होता। 
कुछ चयनित एजेंसियां भी ऐसे एजेंटों को पालती हैं लेकिन, वे दलाल एजेंसी को भी चोट देकर निकल भागते हैं।जब कि ऑल इंडिया हज उमरा टूर आर्गनाइजेशन एसोसिएशन के नियम अनुसार चयनित टूर एजेंसियां कमीशन पर किसी बाहरी एजेंट को नहीं रख सकतीं। 

चयनित एजेंसियों को यह अधिकार नहीं है कि वे किसी बाहरी एजेंट को कमीशन पर रखें,यदि वे ऐसा करते पाए जाते हैं तो एसोसिएशन खुद एजेंसी पर कानूनी कार्रवाई को अंजाम देता है,साथ ही विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर शिकायत करता है।


जिन आवेदकोंका हज यात्रा के लिए चयन हो गया है, उन्हें 30 अप्रैल तक 81 हजार रु. की अग्रिम राशि हज कमेटी ऑफ इंडिया के बैंक ऑफ इंडिया अथवा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते मेंजमा कराना है।राशि के भुगतान की समय सीमा बढने की संभावना कम है। 20 मई आवेदन की अंतिम तारीख है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मिडिल ईस्ट संकट-दिल्ली के होटलों और रेस्तरां को मिली छूट, कोयला और बायोमास से पका सकेंगे खाना।@ कर्नाटक-स्कूल कैंपस में छात्रा को कोबरा ने काटा, टीचर ने चूस कर निकाला सांप का जहर, बच गई जान।@ पंजाब की धरती उपजाऊ, लेकिन यहां नफरत की राजनीति के बीज कभी नहीं उगेंगे-CM भगवंत सिंह मान।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों का ऐलान।@ गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव।@ मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित।@ ईरान से मिशन रेस्क्यू तेज, कश्मीरी छात्रों का पहला जत्था सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचा, जल्द होगी वतन वापसी।@ 228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI का एक्शन, अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से दूसरे दिन भी पूछताछ।@ खेती पर नहीं पड़ेगा युद्ध का साया! यूरिया से लेकर DAP तक का बंपर स्टॉक मौजूद, सरकार की फुल प्रूफ तैयारी।@ दिल्ली में महिला से छेड़छाड़ करने वाला निकला अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोपी, जेल से छूटकर चला रहा था बाइक टैक्सी।@ हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट जंग की मार, इंडिगो-एयर इंडिया के बाद अब अकासा की उड़ान भी हुई महंगी।@ कक्षा 1 के मासूम पर प्रधानाचार्य का जुल्म! देरी से आने पर 2 घंटे कड़ी धूप में खड़ा रखा, अब केस दर्ज।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -