- Back to Home »
- National News »
- कौन है.....? दाऊद इब्राहिम......
Posted by : achhiduniya
13 May 2015
एक रोटी के
लिए मोहताज़ हुआ करता था...........
भारत देश का शायद ही कोई ऐसा नागरिक या
शक्स होगा जिसने दाऊद इब्राहिम का नाम न सुना हो। दाऊद इब्राहिम कौन है....? और देश के लिए यह क्यू....? जरूरी
है। दाऊद इब्राहिम का जन्म 27 दिसंबर 1955 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में
हुआ था।
उसका पूरा नाम शेख दाउद इब्राहिम कश्कर है। दाऊद के पिता शेख इब्राहिम अली
कास्कर मुंबई पुलिस में हवलदार थे। दाऊद ने स्कूल स्तर पर ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
अपने शौक और बुरी आदतों के लिए दाऊद ने किशोर अवस्था में ही ड्रग्स स्पलाई, चोरी, डकैती, लूटपाट इत्यादी करना शुरु कर दिया।
घरवालों ने सोचा कि शादी
के बाद शायद दाऊद सही रास्ते पर आ जाये, इसलिये
उसकी शादी कर दी। दाऊद की शादी महजबीन उर्फ जुबीना जरीना से हुई। उसके चार बच्चे
हैं, जिनमें एक
लड़का और तीन लड़कियां है। दाऊद की सबसे छोटी बेटी की मौत हो चुकी है। दाऊद
इब्राहिम पैसों के दम पर आज दुनिया भर की नाक में 'दम' करने और
टेररिस्ट सिंडिकेट चलाने वाले दाऊद इब्राहिम एक समय में रोटी के लिए मोहताज़ हुआ
करता था।
दाऊद के पिता कांस्टेबल थे और घर में अच्छा खाना तभी नसीब होता जब
स्मगलिंग की दुनिया के बेताज बादशाह हाजी मस्तान और करीम लाला की बख्शीश घर में
आती थी। 1980 के दशक
में दाऊद का नाम मुंबई अपराध जगत में तेजी से उभरा और उसकी पहुंच बॉलीवुड से फिल्म
जगत से लेकर सट्टे की दुनिया तक पहुंच गई। जिस वक्त दाऊद ने जरायम की दुनिया में
अपना कदम रखा था, उस वक्त
उसका उसका पसंदीदा हथियार तलवारें, चाकू तथा
देशी रिवॉल्वर तमंचा हुआ करती थीं।
दाऊद अपने इन हथियारों को यूपी के रामपुर में
बनवाया करता था। अब दाऊद AK56A तथा AK47 का प्रयोग करता है। दाऊद ने लूट से दी
थी जुर्म की दुनिया में दस्तक बात 1977 की है जब
दाऊद ने हाजी अली में स्मगलरों की बोट लूट ली थी। बस क्या था दाऊद जुर्म की दुनिया
में चमकने वाला सितारा बन गया। देखते ही देखते दाऊद अंडरवर्ल्ड पर छा गया। अब
मुंबई दाऊद की थी। करीम लाला और हाजी मस्तान के साथ काम करते-करते दाऊद को समझ में
आ गया था कि अगर जुर्म को कारोबार में बदलना है तो रिहाईश वारदात की जगह से दूर
होनी चाहिए। दाऊद ने मुंबई की जगह दुबई को अपना रिहाईश बनाया।
मुंबई ब्लास्ट, बाबरी मस्जिद कांड ने दाऊद को बना दिया आतंकवादी बाबरी मस्जिद
के बाद जिस तरह देश में दंगे भड़के उसने डॉन दाऊद को टेररिस्ट दाऊद बना दिया। दाऊद
अपने नाम पर मुंबई में हफ्ता वसूली करवाता था। दाऊद ने एशिया में हथियार, यूरोप में हेरोइन, साउथ
अफ्रीका में सोना और ड्रग्स का बिजनेस शुरू किया। मुंबई में बॉलीवुड फिल्म की
फाइनेंसिंग से लेकर दुबई में रियल इस्टेट और कराची में शेयर डीलिंग शुरू की दाऊद
के पास है 7 बिलियन
डॉलर की संपत्ति सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार दाऊद के पास इस वक्त 7 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन 35 हजार करोड़ की संपत्ति है।
अब तक जुर्म के पेशे में रहकर किसी
शख्स ने इतनी दौलत नहीं बनाई है। लेकिन कहते हैं आज भी दाऊद का दिल मुंबई के लिए
धड़कता है। 12 मार्च 1993 को मुंबई में 13 जगह ब्लास्ट हुए थे जिसमें 257 लोगों की मौत हुई थी 1993 मुंबई बम
ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है। इसी आतंकी हमले के बाद दाऊद इब्राहिम भारत का
मोस्टवांटेड बन गया।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दाऊद की हिस्ट्रीशीट खोली और कहा कि
'दाऊद 1993 मुंबई बम
ब्लास्ट में मोस्ट वांटेड है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।[आभार]