Posted by : achhiduniya 16 May 2015


                                     
अक्सर लोग शादियो की पार्टियो और दावतों मे जाते है यह बात ठीक है क्योकि समाज मे रहने के साथ रिश्तेदारों और दोस्तो से मेल मिलाप रखना अत्यंत आवश्यक है। शादियो मे यह आम बात होती है कि लोग पूरे परिवार के साथ जाते है,जहा पारिवारिक जाना बंता है वहा ठीक है, लेकिन जहा अकेले जाना चाहिए वहा भी लोग अपने साथ 4-5 लोगो को ले जाते है जो अनुचित होता है। 



अगर मेहमान नवाजी मे कोई कमी रह गई तों...क्योकि जिन रिश्तेदारों को आप अपने साथ बिन बुलाए मेहमान की तरह ले जाएंगे वे आपकी परेशानी का कारण बन सकते है। जिससे आपकी इज्जत पर दाग लग सकता है। खास कर खाने के समय भीड़ की दिक्कत,खाने मे व्यंजन की कमी का होना इत्यादी-इत्यादी बाते। 


वही कुछ लोग अपनी प्लेट मे एक साथ खाना लेते है मानो पूरे हफ्ते से भूखे है या पूरा हफ्ता घर पर खाना नही मिलेगा।कुछ देर बाद खाना अच्छा न लगने पर सारी भोजन से भरी प्लेट को डस्टबिन [कचरे के डब्बे ] मे रख देते है जिससे अन्न का अपमान होता है। और जाने अनजाने मे खाने कि बरबादी होती है। इससे उन लोगो को कोई फर्क नही पड़ता क्योकि इतनी सारी वैराइटी [कई प्रकार के व्यंजन ] का सारा खाना उन्हे मुफ्त मे या 100/-200/- के बुके या लिफाफा देकर जो मिलता है। 


ऐसे मे सवाल यह उठता है कि जिस व्यक्ति के यहा आयोजन है क्या....? वह दौलत मंद है या मिडिल क्लास आदमी जिसके खाने कि हम कदर नही करते। आज देश के कई ऐसे इलाके है जहा लोग पेड़ के पत्ते खाकर जीते है या दो वक्त का खाना नसीब नही होता। शादियों में टेस्टी खाना किसे पसंद नहीं होता और जब बात शाही पनीर, मटर पनीर, बिरयानी, पुलाव की हो तो मुंह में पानी आ ही जाता है।


लेकिन इस बार गर्मियों के मौसम में दावत में जरा संभलकर खाना खाएं। शादियों में ज्यादा प्रोटीन वाला खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। पनीर में बैक्टीरिया का खतरा सबसे ज्यादा होता है। शादियों में बने पनीर, चावल, चिकन, दाल यहां तक की दही के व्यंजनों में बहुत जल्द बैक्टीरिया आ जाते हैं। इससे उल्टी, डायरिया, दस्त जैसी संक्रामक बीमारियां हो जाती हैं। यही नहीं शादियों में काउंटरों पर सजे तरह-तरह के सलाद भी नहीं खाने चाहिए। 


यह सलाद खुले में रखे होते हैं जो सड़क पर बिकने वाली किसी भी फ्रूट चाट से ज्यादा खतरनाक होते हैं। घंटो पहले काटे गए ठंडे सलाद में बहुत जल्द बैक्टीरिया आ जाते हैं। अक्सर लोगों में शादियों से आने के दो-तीन घंटे बाद दस्त, डायरिया और उल्टी की शिकायत हो जाती है।


इससे बेहतर की र्सिफ गर्म खाने जैसे कि तुरंत सेंकी गई रोटियां और मिक्सड वेजिटेबल और दूसरी हरी सब्जियों के व्यंजन ही खाएं। पेट भरकर खाने या अनाब-शनाब खाना खाने से भी बचना चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -