- Back to Home »
- Religion / Social »
- सच्चाई का साथ देने वाले न्याय प्रिय होते है शनि देव........
Posted by : achhiduniya
15 May 2015
गरीबो के मसीहा और रक्षक........
लोगो के मन मे यह भय होता है,कि शनि देव क्रू-ग्रह
है तथा सभी का अनिष्ठ करते है। यह बात बिलकुल बे बुनियाद है बल्कि शनि देव उन लोगो
कि मदद करते है जो सच्चाई कि राह पर चल कर दूसरों कि सहायता के लिए हमेशा तत्पर
रहते है।शास्त्रो मे वर्णन मिलता है।
शनि लोह तत्व से संबन्धित है यानी लोहे से।
राहू और केतू उनके परम मित्र है,जो कि छाया गृह है।जिन जातको
कि कुंडली मे शनि ग्रह दोष के रूप मे होते है उनके लिए शनि मंदिर मे तेल दान करना
या शनि कि मूर्ती पर तेल चड़ाने से शनि कि कृपा-शांती प्राप्त होती है।इसके पीछे एक
धार्मिक कथा आती है। त्रेता युग रावण ने सभी नवग्रहों को
लंका में बंदी बनाकर रखा था। शनि को भी रावण ने उलटा लटका कर रखा था।
जब हनुमानजी सीताजी की खोज में लंका जाते हैं और लंका को अपनी
पूंछ से जलाते हैं, उन्हें वहां कराहने की आवाज आती
है। लंका जलाने के बाद हनुमानजी शनि सहित सभी ग्रहों को छुड़ाते हैं। उलटा लटकने
के कारण शनि के सभी अंगों में पीड़ा हो जाती है। शनि के शरीर पर घाव हो जाते हैं।
हनुमानजी शनि के घावों पर तेल लगाते हैं। तेल लगाने से शनि को घावों पर राहत
प्राप्त हुई होती है। शनि ने तब हनुमान जी से कहा था कि जो मेरे शरीर पर या चरणों
में तेल लगाएगा, उस पर मेरी कुदृष्टि नहीं रहेगी,मेरी कृपा दर्श्टी बनी रहेगी।
तभी से यह प्रथा चली आ रही है कि शनि को तेल
चढ़ाया जाता है।