Posted by : achhiduniya 27 May 2015

युवा पीढ़ी में सेल्फी लेने का चलन बहुत बढ़ा है

जो कि 'सेल्फी-स्टीम' से ग्रस्त हैं.......


लोगो के सर पर सेल्फी लेने का भूत इस कदर सवार होता जा रहा है मानो वे गिनीज़ बुक मे अपना नाम दर्ज करने की होड लगा रहे हो,जिसके चलते वे अपनी जान तक को जोखिम मे डालते है। हाल ही मे आपने सुना होगा की सेल्फी लेने के चक्कर मे महिला ने अपने आप को गोली मार दी। 


हाथी ने ली सेल्फी,दुनिका की ताकतवर सेल्फी इत्यादि-इत्यादि....... ब्रिटिश वेबसाइट 'डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट फीलिंगयूनिक डॉट कॉम' की ओर से किए गए सर्वे में बताया गया कि युवा पीढ़ी में सेल्फी लेने का चलन बहुत बढ़ा है, जो कि 'सेल्फी-स्टीम' से ग्रस्त हैं। सर्वे का हिस्सा रहीं न्यूबी हैंड्स ने बताया किसेल्फी से भरे इंस्टाग्राम फीड से नए मेकअप टिप्स, बालों को बनाने के नुस्खे और फिटनेस संबंधी प्रेरणा मिलती है।


लगभग 27 फीसदी युवतियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को पर्याप्त 'लाइक' नहीं मिलने पर वे कुछ मिनटों में ही अपनी तस्वीर हटा लेती हैं। सर्वे में पाया गया कि औसतन छह से सात तस्वीरें लेने के बाद अंतत: एक सबसे अच्छी सेल्फी कम से कम दो सोशल मीडिया साइटों पर अपलोड की जाती है। 


क्या आपको पता कि है कि कोई युवती अपनी बेहतर सेल्फी लेने में कितना समय बिताती है? एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि युवतियां दिन में कम से कम 48 मिनट से लेकर सप्ताह में पांच घंटे, 36 मिनट तक का समय महज सेल्फी लेने में गुजारती हैं। 

सर्वे में हर 10 में से एक लड़की स्नानघर, कार या अपने कार्यालय में ली गई कम से कम 150 तस्वीरें अपने कंप्यूटर, स्माटफोन में कम से कम 150 तस्वीरें संजोए पाई गई। सर्वे में 16 से 25 साल की उम्र की 2000 युवतियों को शामिल किया गया। इनमें से 28 फीसदी युवतियों ने बताया कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार अपनी तस्वीरें खींचती हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वाली आधे से अधिक महिलाओं ने स्वीकार किया कि जब वे अपने रूप को लेकर अच्छा महसूस नहीं करतीं, तब आकर्षक सेल्फी लेने से उनका मिजाज अच्छा होता है। 

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, अच्छी सेल्फी लेने में इतना समय मेकअप, सही प्रकाश, सही कोण के कारण लगता है। लगभग 22 फीसदी महिलाओं ने कहा कि सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरों को 'लाइक' मिलने से उनका अहं बढ़ता है और यही उनके सेल्फी लेने का मुख्य कारण है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -