Posted by : achhiduniya 31 May 2015


आज का आम आदमी सितारो को,खिलाड़ियो को अपना आदर्श मानता है,लेकिन वो इस बात को भूल जाता है कि जिन सितारो के मोह जाल मे फस कर वह उनके दवारा विज्ञापित कि जा रही चीजों का इस्तेमाल करता है वे उसकी सेहत के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते है। सितारो को,खिलाड़ियो को खुद यह बात नही पता होती कि वह चीज किन घातक तत्वो से बनाई जाती है ,क्योकि उन सितारो को,खिलाड़ियो को अपने पैसे से मतलब होता है। चाहे वह मैगी नूडल्स हो,सिगरेट हो,शराब हो या गुटका पान मसाला हो इनको सिर्फ अपनी सूरत के लिए कंपनिया मोटी रकम देकर खरीदती है।

 ये सितारे और खिलाड़ी बिना वस्तु कि गुणवत्ता के विज्ञापन करके अपनी जेबे भरने के साथ आम आदनी के सेहत से खिलवाड़ करते है।हाल का विषय सबके सामने आया है। मैगी के विषय में आमतौर पर कोई दो राय नहीं रह गई है कि यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। अगर हाल ही में सामने आए विवाद को एक तरफ रख भी दिया जाए तो भी पैकेज फूड और फास्ट फूड की श्रेणी में आने वाले मैगी के खतरे बने रहते हैं। यहां समझने वाली बात यह है कि न सिर्फ मैगी बल्कि मैगी अन्य उत्पाद जिन्हें कई माह के बाद उपयोग में लाया जा सकता है और जिन्हें पकाने में बहुत कम समय लगता है निश्चित तौर पर स्वास्थ्य पर हानिकारक असर छोड़ते हैं। 

मैगी नाश्ते के सबसे बेहतर विकल्प के तौर पर कई सालों से लोगों के जीवन का हिस्सा बनी रही। विज्ञापनों में मैगी को तीन रोटियों के खास गुणों से भरपूर भी बताया जाता रहा है। सभी को बेहतर लगा कि तीन रोटियां खाने में समय बर्बाद करने से अच्छा है मैगी जैसी स्वादिष्ट डिश से पेट भर लिया जाए। ऐसे फूड को प्रोसेस्ड फूड कहते हैं। इन्हें पैक रूप में महीनों अथवा सालों तक रखा जा सकता है जिसका साफ मतलब है कि इनमें काफी मात्रा में प्रेजर्वेटिव (परिरक्षकों) या सरल भाषा में ऐसे पदार्थ डाले जाते हैं जो इनकी उम्र बढ़ा देते हैं। लेड के शरीर में जाने से दिमाग और किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। गर्भवती महिलाओं में बच्चे की मृत्यु भी हो सकती है। लेड में घुलनशील नमक होता है जिससे हर उम्र के लोगों का नर्वस सिस्टम कमजोर होता है और पेट दर्द जैसे लक्षण सामने आते हैं। 

लेड से उंगलियों, कलाई और पैरों के जोड़ों में कमजोरी आ सकती है। लेड से ब्लड प्रेशर में बढ़ोत्तरी होती है साथ ही अधिक उम्र वाले लोगों में इससे एनीमिया (खून की कमी) जैसी समस्या खड़ी हो सकती है। अधिक समय तक बढ़ी हुई मात्रा में अलावा पुरुषों में बांझपन आ सकता है। बाराबंकी की विभिन्न अदालतों में कम्पनी तथा उसका प्रचार कर चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित समेत कई पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दायर किये गये.

मैगी का प्रचार कर चुके अभिनेता अमिताभ तथा अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा के खिलाफ केस दायर किया है. केसकर्ता वकील का कहना है कि अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को आज का युवा अपना आदर्श मानता है और आरोपी फिल्मी हस्तियों ने अपने लाभ के लिये एक जहरीले उत्पाद को सेहतमंद बताकर दुष्प्रचार किया है जो राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -