Posted by : achhiduniya 14 May 2015

उपभोक्ताओं यानी आपसे जुड़ी खबर.....

महाराष्ट्र मे एल बी टी [लोकल बॉडी टैक्स] को लेकर सरकार और व्यापरियो मे घमासान के चलते सरकार ने पूरे देश मे एक ही कर व्यवस्था का विकल्प के रूप मे जी एस टी बिल [गुड्स सर्विस टैक्स] बिल लाने का निर्णय लिया इस बिल को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस विधेयक को सदन में चर्चा के लिए पेश किया था। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने संसद में कहा कि जीएसटी से कीमतें कम होंगी और यह इकोनॉमिक ग्रोथ को भी बढ़ावा देगा। 
जेटली ने कहा, मुझे नहीं लगता कि जीएसटी के आने के बाद किसी भी राज्य के रेवेन्यू में कोई कमी आएगी। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि विधेयक जरूरत के मुताबिक दो-तिहाई बहुमत से पारित हुआ है। अब जानते है,कि जी एस टी आखिर है क्या...? वस्तु एवं सेवा कर (गुड्स ऐंड सर्विसेज़ टैक्स) को संक्षिप्त रूप में जी॰एस॰टी॰ कहते हैं। 
गुड्स यानी जिन सामानों का इस्तेमाल हम करते हैं, उसमें कोई भी पैकेज्ड खाद्य सामग्री,शराब,सिगरेट पैकेट, मोबाइल हैंडसेट,ट्रक से लेकर कार तक शामिल है। सेवाओं में हम दूरसंचार सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर 14 प्रतिशत के क़रीब कर लगता है।अस्पताल की सेवाएं, वकीलों की सेवाएं ये सभी सेवाओं के दायरे में हैं। सामान और सेवाओं के कर की दर भारत में अलग-अलग है। सेवाओं पर कर की दर 14 प्रतिशत है। वस्तुओं पर कर की दर अलग है। 


अब जीएसटी के ज़रिए वस्तु और सेवाओं की कर दर एक ही कर दी जाएगी,यानी जितना कर वस्तुओं पर होगा उतना ही सेवाओं पर भी लगेगा। इससे कर प्रशासन आसान होगा। भारत में 20 प्रकार के कर लगते हैं और जीएसटी इन करों की जगह ले लेगा। कर भुगतान हासिल करना आसान होगा। करदाताओं को फायदा मिलेगा,आख़िर में हर चीज़ का करदाता उपभोक्ता होता है। हम अब भी सेवा कर और उत्पाद शुल्क चुकाते हैं,लेकिन जब कर व्यवस्था सही हो जाएगी तो इससे उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -