Posted by : achhiduniya 10 June 2015


21 जून को योग दिवस के रूप मनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ट्विटर एकाउंट पर लगातार योगासन और पर्यटन को बढ़ावा दे रहे है। आज क्रोध और तनाव दूर करनेवाला योगासन 'शशांकासन' के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तनाव और क्रोध को दूर करने के लिए शशांकासन एक उपयुक्त आसन है। शशांकासन एक महत्वपूर्ण योगासन है जिसे करने से तनाव दूर हो जाता है और मन को शांति मिलती है। 

शशांकासन को वज्रासन की ही तरह बैठकर किया जाता है। अक़्सर देखा गया है कि जब हम तनाव में होते हैं तो हमें भूख नहीं लगती है। क्योंकि तनाव से पेट की मांसपेशियां सबसे पहले प्रभावित होती हैं। इसलिए हमें कुछ ऐसे आसन भी करने चाहिए जिनसे पेट के मांसपेशियों की मालिश हो जाए। कंबल या चादर,दरी को ज़मीन पर दोहरा बिछाएं। दोनों पैरों को घुटनों से इस प्रकार मोड़कर बैठें जिससे आप पैरो की एड़ियो पर बैठ सके।  दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। कमर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। शरीर को ढीला छोड़ दें और मन को तनाव रहित रखें। सांस भरते हुए दोनों हाथों को सामने की ओर से सिर के ऊपर लेकर आएं। 

साथ ही अपने हाथ, सिर और धड़ को एक सीध में रखें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की ओर झुकें। पहले पेट, छाती और कंधे को आगे की ओर झुकाएं और अंत में अपने सिर और हथेलियों को ज़मीन पर टिका दें। फिर हाथों की ढीला कर दें जिससे कोहनियां ज़मीन को छू जाए। थोड़ी देर के लिए आंखें बंद कर लें और पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें। इस स्थिति में इस बात का ख़्याल रखें कि आपका नितंब एड़ी से स्पर्श करेगा। 10 सेकेंड तक इस अवस्था में रुके रहें। उसके बाद गहरी लंबी सांस लें और सांस छोड़ते हुए पूरे शरीर को शिथिल कर दें। 



शशांकासन करने से पेट के निचले भाग पर दबाव पड़ता है जिससे कब्ज़ दूर होती है। साथ ही शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी इसे करने से घटती है। शशांकासन एड्रीनल ग्रंथी से होने वाले स्राव को नियमित करता है व शरीर में शिथिलता लाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव दूर होता है। इस आसन को करने से क्रोध पर नियंत्रण पाया जा सकता है। शशांकासन में रुकने की अवधि को तीन से पांच मिनट तक बढ़ाते रहना चाहिए। हाइ ब्लड प्रेशर और स्लिप डिस्क की समस्या वाले लोग शशांकासन का अभ्यास न करें। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -