Posted by : achhiduniya 13 June 2015

                       


कहते है पहली मुलाक़ात मे ही इंसान के चरित्र और स्वभाव को परखा जा सकता है।पहली मुलाक़ात का व्यक्तित्व प्रभाव जीवन भर रहता है।[First impression is last impression] इसके लिए चाहिए की सामने वाले व्यक्ति के बोलने का अंदाज कैसा है...? बोलने के अंदाज से उसके सोचने का तरीका मालूम किया जा सकता है। 

आइए इस पर एक नजर डालते है। एक नकारात्मक व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान यही है कि वह बोलते समय अधिक से अधिक नकारात्मक शब्दो का प्रयोग करता है। इससे उसके जीवन की उमंग और उत्साह के साथ जीवन को देखने का नजरिया भी पता चलता है। जिन शब्दो में जीवन व ऊर्जा है बोलते समय उनका ही प्रयोग करना चाहिए। 

शब्द किसी के लिए प्रेरणा का काम करते हैं तो कई बार हमारे शब्द ही किसी के लिए असफलता का कारण बनते हैं। बोलने से पहले दो बार नहीं चार बार सोचना चाहिए। मजबूत व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता उसे बोलने का कौशल होता है। 


सफलता के लिए बोलिए पर सोच-समझ कर बोलिए। जब हम अकेले होते हैं तब भी और जब किसी के साथ होते हैं तब भी हमें अपने शब्दो पर विचारों पर नियंत्रण रखना चाहिए। लोग हमारे बारे में अंदाजा हमारी वेशभूषा से कम शब्दो से ज्यादा लगाते हैं। 

             

बोलने से पहले शब्दो का चयन जरूरी है। जब हम कुछ गलत बोलते हैं तो ऐसा करने से हमें पछताने के अलावा कुछ मिलने वाला नहीं है। कहते भी हैं कि मुंह से निकलने वाले शब्द व बंदूक से निकली गोली को कोई वापस रोक नहीं सकता।

 एक बार निकल गए तो निकल गए, इसलिए बोलने से पहले सोचना चाहिए। वरना हमेशा पछताते रहेंगे। ऐसे शब्द जो जीवन में रस घोलते हैं। उत्साह बढ़ाते हैं,खुशी देते हैं उसे सब सुनना चाहते हैं सबको अच्छे  लगते हैं ये शब्द जीवन को प्रेरित करते हैं बदलाव का कारण बनते हैं। किसी को गुड़ न दें पर गुड़ जैसी बातें तो करे इसमें आपका क्या जाता है।

जीवन को बदलने वाले शब्द का चयन करें कुछ ऐसा बोलिए इस तरह बोलिए कि जीवन युद्ध में हारा हुआ खिलाड़ी फिर से उठ खड़ा हो गुलामी की जंजीरों को तोडऩे के लिए तैयार हो जाए कुछ नया करने के लिए तैयार हो जाए अपने व दूसरों के जीवन को बदलने के तैयार हो जाए। जिसे सुनकर खुद को भी खुशी मिले व दूसरों को भी हम कड़वा तब बोलते हैं.


जब हमारे मन में कड़वापन होता है। मन की निर्मलता के लिए अपने व्यक्तित्व के लिए अच्छे व मधुर शब्द का ही चयन कीजिए। जीवन को बदलने वाले शब्द का ही चयन कर हम खुद का व दूसरों के व्यक्तित्व का विकास कर सकते है।    

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -