Posted by : achhiduniya 18 June 2015

देश मे पानी पिलाना पुण्य का काम माना जाता है वही आज इसे बड़ी कंपनियो ने पैसा कमाने का बड़ा जरिया बना लिया है। आज भी बहुताय जगहों पर नि:शुल्क पानी वितरण किया जाता है। बड़े बड़े प्याऊ के रूप मे,छबीली के रूप मे,ठंडा-ठंडा पानी पियो जी के बोर्ड लगे होते है लेकिन फिर भी लोग उन्हे छोड़ कर पानी के पाउच और सील बंद बोतल के चक्कर मे पड़ कर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते है। अनेक शहरो में धडल्ले से 'डेथ पाउच' बेचे जा रहे हैं।


ये पाउच हैं पानी के जी हां, चिलचिलाती धूप हो या कोई भी मौसम में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का बिजनेस दिन दूनी, रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।सफर के दौरान या किसी पर्यटन की सैर के वक्त कही भी बाहर जाने पर आपके पास इन पानी पाउच और बोतल बंद पानी के अलावा कोई भी विकल्प नही होता। ऐसे मे सवाल यह उठता है की इन की गुणवत्ता को कैसे जाने दरअसल गला तर करने के लिए आप जिसे चिल्ड वॉटर बोलकर खरीद रहे हैं, असल मे वो पाउच महीनों पहले पैक किए गए हैं। 

यकीन नहीं आता तो पाउच पर गौर से पढिए न तो आपको पैकिंग डेट नजर आएगी और न ही बैच नंबर हां, यह जरूर है कि बकायदा इन पर 'बेस्ट बिफोर वन मंथ' लिखा होता है, लेकिन किस डेट में इसे पैक किया गया है, यह जानकारी ही इस पर लिखी नहीं जाती। जिससे इन पाउच के निर्माता इस बात का फायदा उठा रहे हैं।  वही प्रशासन ने भी जैसे इन्हें लोगों की जान से खेलने की परमिशन दे रखी होती है। ज्यादातर पाउच बनाने वाली कंपनी ऐसी हैं, जो मेन्युफेक्चरिंग डेट ही पाउच पर प्रिंट नहीं करती।  बल्क में पाउच बनाकर दुकानों में सेलिंग के लिए भेज दिए जाते हैं।  60 रुपए की एक बोरी में करीब 80 पाउच होते हैं। 


 1 रुपए के लगभग कीमत के ये पाउच बाजार में 3 व 5 रुपए की कीमत पर बेचे जा जाते हैं।  जिन पाउचया बोतल बंद का पानी आप प्यूरिफाइड और साफ सुथरा शुद्ध समझकर पी रहे है उनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जिसमें नलों, कुओं और बोर का पानी सीधे भरा जा रहा है। साफ-सफाई न होने के कारण पानी पॉल्युटेड और जहरीला भी हो जाता है।  कोल्ड प्लेस में न रखने की वजह से धूप में पानी में प्लास्टिक की बदबू भी आने लगती है।  बॉटल्स के भी यही हाल है  आज कल विभिन्न कंपनियो के स्टिकर बनाकर पानी बेचने वाले खुद ही इन्हे चिपकाकर बस स्टैंड,रेलवे स्टेशनो,बगीचो,शापिंग माल के बाहर जहा भी अत्यधिक भीड़-भाड़ वाला इलाका या सैर सपाटे,चाट ठेले वाले होते है वही बेच कर मुनाफा कमाते है। 



बस स्टेशन व कुछ इलाको में पानी की बोटलों में भी यही हाल नजर आते हैं।  इन बोटल्स पर डेट के बराबर प्रिंट न करने के कारण लोग इसे समझ नहीं पाते। 10 रुपए की ऐसी बोटल्स 20 रुपए में आसानी से बेची जा जाती है।  केवल चिल्ड,ठंडी होने के नाम पर लोग भी इसको खरीद रहे है। टैक्स चोरी भी कई कंपनियों ने तो सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट में रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया होता है, जिससे गवर्नमेंट की जांच से बच सके अधिकतर ये फ्रॉड कंपनीया बच्चों से मजदूरी कराके पानी के ये पाउच बिकवाती है ज्यादातर भीड-भाड.वाले इलाकों में बेचे जा जाते हैं कई व्यस्ततम इलाकों में नाबालिग बच्चे ये पाउच बेचते नजर आते हैं। 


बसों में भी इन बच्चों के द्वारा यह 'डेथ पाउच' खुलेआम बेचे जा रहे है। कुछ लोग बोतल बंद पानी पीना स्टेट्स सिंबल मानते है। समय रहते आप अपनी सेहत के प्रति सजग हो जाए,बाहर जाने से पहले अपने साथ पानी की व्यवस्था जरूर रखे।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -