- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- चाहते है प्यारा बच्चा तो बरते सावधानिया.......
Posted by : achhiduniya
06 June 2015
नव विवाहित दंप्ती के लिए महत्वपूर्ण जानकारी.......
आज की जीवन शैली मे पति-पत्नी अपने करियर और काम मे इतने व्यस्त रहते है कि उन्हे इस बात का पता ही नही चलता कि वे किस खुशी से दूर होते जा रहे है। वही कुछ गलत जीवन शैली के चलते तो कुछ जानकारी के अभाव के कारण वे बच्चे पैदा करने व माता-पिता बनने कि खुशी से वंचित हो जाते है। आइए कुछ डॉक्टरों के दवारा प्राप्त जानकारी आपसे सांझा करे।
प्रेगनेंट न हो पाने के कई कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में आपको ज्यादा जानकारी नहीं होगी। हो सकता है कि आप जरुरत से ज्यादा पतली हों, अगर आप पुरुष हैं तो शायद आपके अंडकोष में ज्यादा शुक्राणु न बनते हों या फिर आपका सारा दिन बिजी रहता हो और आपको आराम करने का समय न मिलता हो आदि। पुरुष जो कंप्यूटर,लैपटाप को गोद में लेकर बैठते हैं उनकी प्रजनन क्षमता का स्तर घट जाता है। पुरुषों को बहुत देर तक गर्म पानी से स्नान भी टालना चाहिए। ठंडे पानी से नहाने से शुक्राणु का उत्पादन पांच गुना बढ़ जाता है। शुक्राणु ठंडे वातावरण में अच्छी तरह विकसित होते हैं।
इसके अलावा कसे हुए पेंट के स्थान पर बड़े जांघिया पहनें। सूर्य की रोशनी से स्त्री और पुरुष दोनों में विटामिन डी का स्तर बढ़ता है जिससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है। विटामिन डी महिलाओं के सेक्स हार्मोन प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है जो मासिक धर्म को नियमित करता है और गर्भधारण की संभावना को बढ़ाता है। सिगरेट पीना (धूम्रपान) छोड़ें धूम्रपान करने वाले पुरुषों के नपुंसक होने की संभावना 50% अधिक होती है और उनमें शुक्राणुओं की संख्या कम होती है। धूम्रपान करने वाली महिलाओं की प्रजनन क्षमता धूम्रपान न करने वाली महिलाओं की तुलना में 30% तक कम होती है। धूम्रपान के कारण गर्भाशय में भ्रूण का आरोपण रुक सकता है।
शराब पीने से पहले सोचें यदि आप गर्भवती होने का प्रयत्न कर रहे हैं तो यह अच्छा होगा की आप और आपका साथी कम अल्कोहल का सेवन करें। अल्कोहल का अत्याधिक सेवन करने से शुक्राणु का उत्पादन और अण्डोत्सर्ग खराब होता है। सेक्स शुक्राणुओं को स्वस्थ रखता है। यदि यह शरीर में तीन दिन से अधिक रहता है तो इसकी गुणवत्ता गिर जाती है। जो युगल जो सप्ताह में एक बार से लेकर तीन से चार बार तक यौन संबंध रखते हैं उनमें गर्भाधान की संभावना 15% से 50% तक बढ़ जाती है। वज़न कम करें शरीर का वसा एस्ट्रोजन का उत्पादन करता है जो शरीर के अण्डोत्सर्ग के चक्र को भ्रमित कर सकता है। कम वज़न वाली महिलाओं की तुलना में अधिक वज़न वाली महिलाओं का मासिक धर्म अनियमित होता है।
केवल 5% तक वज़न कम करने से गर्भधारण की संभावना पांच गुना बढ़ जाती है।
अपना समय पहचानें बच्चा प्राप्त करने के लिए आपको महीने में उस समय सेक्स करना चाहिए जब प्रजनन समय उपयुक्त होता है। औसतन 28 दिन के चक्र में यह 10 वें दिन से 17 वें दिन के बीच होता है।कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार जैसे मैदे की ब्रेड, पास्ता, बिस्किट गर्भधारण को प्रभावित कर सकते हैं। ये आहार रक्त शर्करा को तुरंत बढ़ाते हैं जिससे इन्सुलिन बढ़ जाता है जिससे प्रजनन क्षमता क्षीण हो सकती है।
ड्रग्स (मादक पदार्थ) न लें मनोरंजक दवाएं जैसे कोकीन और मारिजुआना शुक्राणुओं की संख्या को कम करते हैं और असामान्य शुक्राणुओं को बढ़ाते हैं जबकि नशा करने वाली महिलाओं को अण्डोत्सर्ग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।मछली खाएं कुछ अध्ययन यह दर्शाते हैं कि ओमेगा 3 जो कि तेलीय मछली जैसे सालमोन और अलसी के बीजों में पाया जाता है, गर्भपात के खतरे को कम करता है और शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार लाता है। ये आवश्यक वसा हार्मोन्स के स्वस्थ कार्य के लिए महत्वपूर्ण है।दर्दनिवारक दवाएं लेना बंद करें कुछ आसानी से उपलब्ध दवाएं जैसे पैरासिटामाल और आइबूप्रोफेन अण्डोत्सर्ग के चक्र के दौरान लेने से आपकी गर्भधारण की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
अधिक पानी पीएं यदि आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो आपका प्रजनन तंत्र कमज़ोर हो जायेगा क्योंकि शरीर पहले यह सुनिश्चित करता है कि उसके महत्वपूर्ण अंगों को सबसे अधिक आवश्यकता किस चीज़ की है। वे महिलाएं जो घर का काम, बागवानी या अन्य प्रकार के सामान्य व्यायाम करती हैं,उनमें आई वी एफ के द्वारा गर्भधारण की संभावना उन महिलाओं की तुलना में अधिक होती है,जो अधिक समय तक बैठे रहने का काम करती हैं। व्यायाम शरीर को अतिरिक्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन करने से रोकता है जो स्वस्थ अंडे के विकास में बाधक होता है।
इन सभी बातो के अलावा अपने पारिवारिक व विशेषज्ञ डॉक्टर से नियमित जाँच करवाते रहे और उनके दवारा बताए गए निर्देशों का पालन करे और आने वाले बच्चे और माँ को हर खतरे से बचाए। डॉक्टर अरोरा तथा डॉक्टर जेसवानी दंप्ती ने इस पूरी जानकारी को जनहित के लिए सहयोग किया।