- Back to Home »
- Property / Investment »
- सेल....सेल....सेल.....सूरज पर प्लॉट उपलब्ध....
Posted by : achhiduniya
09 June 2015
स्पेन की रहने वाली मारिया नाम की यह महिला नवंबर 2010 से ही सूरज पर अपने आप को कर्जदार मानती है। इसी के चलते उसने सूरज पर
प्लॉट बेचने की स्कीम ईबे पर डाल दी है। मारिया ने सूरज पर बिकने वाली प्लॉट की
कीमत भी 1 यूरो प्रति वर्गमीटर के हिसाब से रखी। मारिया का
कहना है कि वह ऐसी पहली इंसान नहीं जो धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर प्लॉट बेच
रही हो उसने अपने तर्क में अमेरिका के एक ऐसे व्यक्ति का भी हवाला दिया जो चांद और
अन्य ग्रहों पर प्लॉट बेच रहा है।
भूख से लड़ रहे लोगों को बांटना चाहती थी पैसा
सूरज पर प्लॉट बेचने के इरादे के बारे में मारिया का कहना है कि इससे मिलने वाले
पैसे को वह पूरे स्पेन में बांटना चाहती थी। इससे होने वाले लाभ का 10 फीसदी हिस्सा वह दुनिया में भूख से लड़ रहे लोगों को देने और 10 फीसदी हिस्सा अपने लिए रखना चाहती थी। आपने चांद और मंगल पर ही प्लॉट
बिकने की बातें सुनी होंगी लेकिन अब सूरज पर भी प्लॉट बिकने जा रहे हैं।
महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग
पोर्टल ईबे पर इसके लिए बाकायदा अपना अकाउंट बनाकर सेल भी निकाली है,हालांकि ईबे ने इसे गलत करार देते हुए उसका अकाउंट लॉक कर दिया। ईबे का
कहना है कि ऐसा करना लोगों के साथ धोखा होगा क्योकि सूरज पर जाना इंसानों के लिए
संभव नहीं,लेकिन मारिया ने ईबे के इस कदम पर उसके खिलाफ
कोर्ट में मुकदमा ठोक दिया।
हालांकि ईबे द्वारा मारिया का अकाउंट लॉक किए जाने के
बाद से फिलहाल उसका यह प्रोजेट रूका हुआ है।