पर्यटकों के लिए अपनी
कई खूबियों के लिए लोगों को आकर्षित करने वाली महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर
में नयनरम्य 'मां उमियाधाम' अस्तित्व में आ चुका
है। रमणीक परिसरमंदिर का संपूर्ण
क्षेत्र 35 एकड भूमि पर है, जिस पर 20 एकड में मंदिर प्रांगण
और बाकी पर तालाब है।
मंदिर का आंगन हरे घास
से भरा हुआ और रंग-बिरंगे गुलाब के फूलों से लहलहा रहा है। मंदिर के पूर्व, दक्षिण, उत्तर में भव्य शिल्पकारी
से पूर्ण पाषाण के द्वार हैं।
मुख्य द्वार पूर्व की ओर है। मंदिर के ऊपरी तल पर कच्छ
कडवा पाटीदार समाज की कुलदेवी भगवती मां उमिया (उमा पार्वती) की सफेद बैल पर आरूढ स्वरूप
है। माता के दाईं और बाईं ओर अलग-अलग गर्भगृहों में भगवान लक्ष्मी-नारायण, शिवलिंग व शेषनाग, गणेशजी स्थापित हैं।
प्रतिमाओं से निचले तल यानी तल माले पर एक
विशाल सत्संग हॉल बनाया गया है। मां उमियाधाम जहां गुजराती समाज के लिए आस्था का केन्द्रबिंदु
है । वहीं नागपुर के आम नागरिकों के लिए आस्था और दर्शन दोनों का स्थान।
मां उमियाधाम
में वे सभी खूबियां हैं जो यहां आने वालों की सैर को सुखद बना सकती हैं। मां उमिया
चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नवनिर्मित मां उमियाधाम परिसर का उद्घाटन समारोह हाल ही में
संपन्न हुआ है। यहां संतों के प्रवचन और सत्संग होगा। उत्तरी द्वारा पर एकत्रित जल
का स्वच्छ तालाब है। भीषण गर्मी में भी इस तालाब में पर्याप्त पानी है।
आगे इस पर जल
विहार सुविधा देने की योजना है। दक्षिणी द्वारा मां उमिया औद्योगिक वसाहत की ओर खुलता
है। मंदिर से पश्चिमीकी ओर संत निवास और
यात्री निवास बनाया गया है। इससे ही जुड़ा एक रेस्त्रां है। मां उमियाधाम का स्थापत्य ज्योतिष व वास्तुशास्त्र सम्मत है।
इस परिसर के ईशान कोण में भगवान शिव का एक
शिखर है। इस शिखर पर शिवजी की प्रतिमा विराजमान
है।
पत्थर के इस शिखर पर निरंतर झरना झरता
रहता है। उत्तरी व ईशान दिशा में तालाब, पूर्व में द्वार, मंदिर का उत्तरमुखी
होना, दोनों ओर फव्वारे
होना आदि इस मंदिर की वे विशेषताएं हैं जो इसे वास्तु सम्मत स्थापत्य का बेहतरीन उदाहरण
हैं। इसकी स्थापना होते ही यहां जाने के लिए लोगों में उत्सुकता बढ गई है। यहां प्रतिदिन बडी संख्या में क्षद्धालु पहुंच रहे हैं। मां उमियाधाम पूर्व नागपुर से भंडारा
रोड पर दाहिनी ओर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। नागपुर रेल्वे स्टेशन से तकरीबन
30 किलोमीटर की दूरी पर है।
@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।
"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"
होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग
जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।
Business Adv M.B.
Common Advertise M.B.
“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”
जीवन सवारें सुविचार
@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।
Common Advertise B.B.
Common Advertise B.B
Flash Back Important News
Request Massage
मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।