Posted by : achhiduniya 04 June 2015


आज के मधुर वैवाहिक जीवन मे पति-पत्नी का एक दूसरे रूठना और मनाना आम बात है,इससे एक तरफ प्यार तो बड़ता ही है,लेकिन अधिक मन मुटाव अलगाव का कारण भी बनता है। पति-पत्नी रिश्ता टूटने के बाद लोगों की सहानुभूति बटोरने के लिए तमाम बुराइयां दूसरों से कर बैठते हैं। लेकिन इसके लिए सहयोगियों और दोस्तों-यारों को हिस्सेदार बनाना ठीक नहीं होता। 
जब आप खुद इस विषय पर चर्चा नहीं करेंगे तो लोग क्यों आपसे इस विषय पर बात करेंगे। यदि आप अपनी सफाई में दोषारोपण करेंगे तो मुंह पर तो वे आपकी हां में हां मिलाएंगे, लेकिन पीठ पीछे आपकी बातें रस ले-लेकर करेंगे। एक वैवाहिक संबंध टूटता है तो पत्नी के साथ तो प्रायः सारा समाज होता है, लेकिन पति के दिल पर क्या बीतती है इस पर कोई नहीं सोचता। बल्कि लोग उस पर दोषारोपण करने लग जाते हैं। ऐसे में उसे तरह-तरह के कमेंटस सुनने को मिलते हैं। 

अगर गलती उसकी नहीं हो तो वह बहुत आतंकित हो जाता है और रिश्ता टूटने के बाद वह इस कदर टूट जाता है कि समाज से तो कटकर ही रहने लगता है। कभी-कभी वह अपना करियर भी तबाह कर लेता है। दोबारा शादी करने से तो डरने लगता ही है। ऐसा पुरुष दरअसल बेहद संवेदनशील हो जाता है। ऐसा होने के बाद वह दिन-रात खुद को धिक्कारने लगता है। कई बार अपने माता-पिता या पत्नी के माता-पिता की वजह से रिश्ता टूटता है तो कई पुरुष अपनी पत्नी को भूल नहीं पाते और गम गलत करने के लिए पीने की लत पाल लेते हैं। 
इसी नशे में वे बहुत बार देर रात को पत्नी के मायके में उसको फोन कर डालते हैं, जिससे बात और बिगड़ जाती है। कभी-कभी तो नशे में पुरुष अपनी पत्नी के मायके पहुंचकर झगड़ा तक करने लग जाते हैं। कभी-कभी तो बात इतनी बढ़ जाती है कि पुलिस केस तक बन जाता है। वे दिल से तो चाहते हैं कि पत्नी के साथ रिश्ता जोड सकें, लेकिन होता यह है कि और ज्यादा नफरत का शिकार हो जाते हैं। खुद का भी आकलन करें और कहां पर क्या गलती हुई इस पर विचार करें। दूसरी बार संबंध में यह गलतियां न हों इस पर ध्यान दें। परिवार में अपना स्थान बनाने के तरीके भी उसको बताएं। 

एक बार रिश्ता टूट जाए तो समझदार और परिपक्व बनकर फिर से एक साथ रिश्ते की नई डोर को मजबूत बनाने की कोशिश करें।वही पत्नी को भी अपने पति कि और पति को अपनी पत्नी कि गल्तियो को नजर अंदाज करके आपसी विचार विमश करके अपने कार्य क्षेत्र मे बड़ते तनाव से अवगत कराके एक दूसरे का साथ देने का भरोसा देना चाहिए।तभी वैवाहिक जीवन सुखी और संपन्न होगा।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -