- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- आइए बनाए साबूदाने के स्वादिष्ट व्यंजन.............
Posted by : achhiduniya
22 July 2015
आज
खाने के शौकिनों के लिए एक बहुत ही मजेदार डिश बनाने का प्रयास करते है। आपने
साबूदाने के बहुत सारे व्यंजन खाए होंगे जैसे साबू दाने का उपासी नमकीन चुडा या
चीवड़ा,साबूदाने का मिक्स मीठा भर्ता,साबूदाने की खीर
इत्यादी-इत्यादी साबूदाने से अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं जिसे आपने
खाए होंगे। आज आपको साबूदाने की मूंगचाप बनाने की विधी बताएँगे जिसे आप घर पर
आसानी से बनाकर अपने दोस्तो व मेहमानो के साथ बैठ कर मजे ले सकते है। सबसे पहले
सामग्री को नोट कर ले।
छोटा साबूदाना आधा कप 80 ग्राम,
भीगे और हल्के से उबले हुये हरे मूंग आधा कप उबले हुये आलू 2
मीडियम आकार के, मूंगफली के दाने 1/2 कप भुने और छिले हुये, नमक 1 छोटी
चम्मच से थोड़ा कम स्वादानुसार, हरी मिर्च 1-2 बारीक कटी हुई, अदरक 1 इंच
टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ, हरा धनियां 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ, लाल मिर्च 1/4 छोटी चम्मच से कम, काली मिर्च- ताजा कुटी हुई 1/4
छोटी चम्मच, अमचूर पाउडर 1/4 छोटी चम्मच, धनियां पाउडर 1 छोटी
चम्मच, तेल चाप तलने
के लिये। अब शुरू करते है बनाने की विधी:-साबूदाना को धोकर 4-5
घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये। हरे मूंग को साफ करके, धोकर, इन्हें भी 5 घंटे के
लिये पानी में भिगो दीजिये। भीगे हुये मूंग को कुकर में डालिये और कुकर में 1
सीटी आने तक उबलने दीजिये, कुकर का प्रेशर
निकालिये, मूंग हल्के ही उबालने है। कुकर से मूंग निकालकर
छलनी में रख लीजिये ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाये।
मूंगफली के दाने एकदम दरदरे कूट
लीजिये या मिक्सर में एकदम मोटा-मोटा पीस लीजिये। आलू छीलकर कद्दूकस कर लीजिये या
बारीक तोड़ कर मैश कर लीजिए। भीगे हुये साबूदाना से पानी हटा कर, किसी प्याले में डाल लीजिये, उसी में उबले हुये मूंग,
मूंगफली के दाने,मैश्ड आलू, नमक, अदरक, हरा धनियां, हरी मिर्च,लाल मिर्च, काली
मिर्च,अमचूर पाउडर,धनियां पाउडर डालिये
अच्छी तरह मिक्स कीजिये और मैश कीजिये,सारी चीजों को अच्छी
तरह से मिला करके गुथा आटा जैसा तैयार कर लीजिए। चाप को तलने के लिये कड़ाही में
तेल डालकर गरम कर लीजिये और चाप बनाने के लिए तैयार आटे से थोड़ा-थोड़ा आटा हाथ
में लीजिये। उसे हाथ से दबाते हुये गोल कीजिये,हथेली पर
रखिये और हल्का सा दबाकर, हल्का चपटा कर दीजिये, सारे चाप इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये,इतने मिश्रण
में 50-60 चाप बनाकर तैयार कर लीजिये।कड़ाही का तेल अच्छा
गरम होने पर जितने बने हुए चाप कड़ाही में आ जाय डाल दीजिये और तेज या मीडियम तेज
गैस पर चाप को पलट-पलट कर, हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये,
तले हुये चाप प्लेट में बिछे पेपर नेपकिन पर निकाल कर रख लीजिये। सारे
चाप इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिये। गरमागरम,
कुरकुरे साबूदाना मूंगचाप को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी या टमाटो सॉस के साथ खा सकते है।जिससे आपके दोस्त व मेहमान खुश
ही नही होंगे बल्कि आपकी तारीफ किए बिना नही रह पाएंगे।


