- Back to Home »
- Astrology / Vastu »
- कुछ काम भूल कर भी न करें……
Posted by : achhiduniya
22 July 2015

धार्मिक शास्त्रो के अनुसार कई काम ऐसे है जिसे करना वर्जित है जैसे रात में शमशान के आसपास नहीं जाना चाहिए अगर शास्त्रों की माने तो शमशान भूमि के आस-पास नकारात्मक उर्जा अधिक सक्रिय रहती है, जो आपकी मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में रात के वक्त वहां जाने से बचना चाहिए। पुराने वक्त में कहा जाता था कि चौहारों पर नकारात्मक उर्जा बनी रहती है और रात को तो यह उर्जा और भी बढ़ जाती है, इसलिए भूलकर भी रात को किसी चौराहे पर न जाएं।
रात में उन लोगों से मिलने से बचना चाहिए जिनकी छवि समाज में खराब है। ऐसे व्यक्ति से रात के वक्त मिलने के आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लोगों के बीच आपकी इमेज बिगड़ती है।कुछ लोग रात के वक्त नहा-धोकर डीयो और इत्र लगाकर बिस्तर पर जाते हैं, लेकिन शास्त्र का मानना है कि इत्र लगाने से नकारात्मक उर्जा आपकी ओर आकर्षित हो सकती है।
खुले बालों के साथ न सोएं हमारे बड़े बुजुर्गों की मानें तो रात में लड़कियों के लिए बालों को खुला रखना नकारात्मक माना गया है। शास्त्र के मुताबिक खुले होने से सर के इर्द-गिर्द नकारात्मक उर्जा एकत्रित हो जाती है।

