Posted by : achhiduniya 23 July 2015



ज्योतिष के नाम पर बिजनेस चला रहे ये लोग शुरुआती बातचीत में ही पता लगा लेते हैं कि आने वाले 'कस्टमर' की कमजोर नस कौन सी है. उसके बाद वे 'कस्टमर' के पास्ट के बारे में कुछ जनरल सी बातें बताते हैं- जो हर किसी पर लागू होती हैं। जैसे : समय खराब चल रहा हो, या कोई बडी समस्या अचानक सामने गई हो, या फिर हजार कोशिशों के बावजूद कुछ सपने पूरे ही नहीं हो रहे हों, ऐसी ही जाने कितनी सिचुएशन्स में लोग अपनी हॉरोस्कोप लेकर कथित ज्योतिषियों के पास दौड पडते हैं।  डर और उम्मीदों के पूरा होने के इस खेल में 'फर्जी' ज्योतिषियों की तो पौ बारह हो रही है।  


कभी नाराज ग्रहों को शांत कराने, तो कभी फेवरेबल नक्षत्रों से अच्छा फल पाने की उम्मीद में लोग कर्म-कांड कराने और तरह-तरह के स्टोन्स पहनने पर हजारों रुपए देकर विशेष पूजा कराने को तैयार हो गए। मिस्टर गहरवार विदेश जाकर सैटेल होने का सपना देख रहे थे। बताया गया, 100 फीसदी पक्का योग है।  छोटी-मोटी बाधाएं दूर करने के नाम पर जाने कितनी रकम खर्च कर डाली। व्रत उपवास, दान क्या -क्या नहीं किया पर नतीजा ढाक के तीन पात वीजा मिलना था, मिला। 



अब वे अपनी विदेश जाने की इस मुहिम के कारण गंवाए पांच साल और दो-ढाई लाख रुपए के लिए अफसोस करते हैं। मिसेज त्रिपाठी की 31 साल की ननद की शादी नहीं हो पा रही थी।  वे भी एक 'आंटी' के झांसे में गईं। आंटी ने जाने कितने ग्रहों को फेवर में लाने के लिए दसियों हजार के नग-पत्थर उनके मत्थे मढ दिए ननद को तरह-तरह की मालाएं-अंगूठियां धारण कराई गईं। गाय को भोजन, पीपल की पूजा, ननद के वजन के बराबर फल दान और जाने क्या-क्या पर कोई सुपात्र अब तक नहीं मिल सका।

भारतीय ज्योतिषशास्त्र का लोहा भले ही आज अमेरिका तक माना जा रहा हो, पर ये भी एक कडवा सच है कि इस विद्या के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने और ठगने की आर्ट भी हमारे यहां ही फल-फूल रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 CAPF कंपनियां तैनात, CCTV, ड्रोन से निगरानी,BRICS से पहले किले में तब्दील दिल्ली।@ तिरुक्कुरल ग्रंथ के हर दोहे में 1 सीख, 10 भी ले ली तो बदल जाएगा जीवन, यही ग्रंथ पीएम मोदी ने पुतिन को दिया।@ ब्रिक्स के जरिए दुनिया तक पहुंचेगा भारत, हमारा 21 देशों का परिवार आधे विश्व के बराबर-पीएम मोदी। @ यूपी के अस्पताल ही बीमार, इलाज की सख्त जरूरत- योगी सरकार पर अखिलेश का तंज।@ पति ने 3 महीने में 3 बार कहा तलाक, हाईकोर्ट बोला- इस तरीके पर नहीं है भारत में कानूनी रोक।@ 2 दिन में 30 लाख ट्रेन टिकट बुक, दिवाली-छठ पूजा पर रेलवे का रिकॉर्ड, IRCTC पोर्टल पर अब वेटिंग टिकट भी नहीं।@ 85 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम तक 9 ठिकानों पर छापेमारी।@ BRICS समिट के कारण कई ट्रेनें रद्द, राजधानी, तेजस, संपूर्ण क्रांति सहित कई का रूट भी बदला।@ महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के 3 बच्चों समेत 9 की मौत, 22 लोगों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई। @ धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार बयान पर गरमाई बंगाल की सियासत, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग।@ नेपाल को मांगना चाहिए भारत-चीन से जलवायु मुआवजा, नेपाली सांसद का दावा- समय से पहले गिर जाएगी बालेंद्र सरकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -