- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- पंखो से नही..हौसलों से होती है उड़ान...जाने कैसे...?
Posted by : achhiduniya
03 July 2015
हिम्मते मर्दा मददे खुदा.... यानी हिम्मत रखने वाले
की भगवान,खुदा मदद करता है। भगवान भी उसकी मदद करते है जो अपनी
मदद खुद करता है। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला।
यहां 9 साल के बच्चे अब्दुल कादिर ने एक ऐसा कमाल कर दिखाया
की सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक हादसे में दोनों हाथ गंवाने वाले
अब्दुल ने 45 सेकंड में 25 मीटर लंबे
स्वीमिंग पूल को तैरकर पार कर लिया।
24 मई 2014 को अब्दुल भोपाल में अपनी मौसी के घर पर था। हाईटेंशन लाइन की चपेट में
आने से वह कंधे से दोनों हाथ गंवा बैठा। 24 मई 2015 को हादसे को एक साल पूरा हुआ और उसने उम्मीदों का नया आसमां खड़ा कर दिया।
उसने तैरने की ट्रेनिंग ली और 25 मीटर लंबे स्वीमिंग पूल को
पार कर सबको चौंका दिया। अब्दुल हैंडीकैप स्वीमिंग में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय
प्रतियोगिताएं जीतना चाहता है।उसने फेसबुक पर बिना हाथ के खिलाड़ी के गले में
गोल्ड मेडल देखा था, तभी से तैराकी का सपना संजो लिया। दूसरी
कक्षा में पढऩे वाला अब्दुल पढ़ाई में भी अव्वल है। हाथ कटने के बाद उसने अस्पताल
में ही पैरों से कलम थाम ली थी। वह लैपटॉप भी पैरों से ही चलाता है। वह फुटबॉल भी
खेलने लगा है।