Posted by : achhiduniya 03 July 2015


आँख की रोशनी कम होना या आंखो मे जलन होना आज की बहुत बड़ी समस्या है जिसका कारण गाड़ियो से निकलता जहरीला धुंवा और धूल मिट्टी इससे सांस की तकलीफ भी बड़ती है। लगातार टीवी और कम्प्यूटर के सामने ज्यादा देर बैठने से आंखें अपनी नमी खो देती हैं। हम सभी को कभी न कभी इन समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। कम्प्यूटर और टीवी के सामने बैठना भी नहीं छोड़ सकते। 


परंतु रह रहकर हमें ख्याल आता है कि आंखों पर बहुत स्ट्रेस पड़ रहा है।कुछ उपायो द्वारा इन से निपटा जा सकता है। हम अक्सर ध्यान नहीं देते और कम्प्यूटर पर काम करते समय लगातार इसकी तरफ देखते रहते हैं। ऐसे में पलकें झपकाना लगभग भूल जाते हैं। हालांकि बिना ध्यान दिए भी हम पलकें झपकाते हैं परंतु आंखों को कम्प्यूटर पर होने वाले नुकसान को कम करने और आराम बढ़ाने के लिए ध्यान रखकर बार बार पलकें झपकाना चाहिए। इससे आंखों में नमी उतरती है और आंखों में सूखापन लगने से छुटकारा मिलता है। हम में से बहुत से लोगों को लगातार कम्प्यूटर पर बैठना पड़ता है। 


बीच में हम एक ब्रेक लेते हैं। कई शोधों से साबित हुआ है कि एक लंबे ब्रेक के बदले कई सारे छोटे-छोटे ब्रेक लिए जाने चाहिए। कम्प्यूटर पर लगातार बैठना न सिर्फ आपकी आंखों बल्कि कंधों, रीढ़, पीठ और गर्दन को भी हानि पहुंचाता है। पांच मिनट के छोटे ब्रेक लेने से आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों को काफी आराम मिलेगा और कोई स्थायी समस्या उत्पन्न नहीं होगी। कम्प्यूटर से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए खास चश्मे भी बाजार में उपलब्ध हैं। 


इसके अलावा ऐसे लोग जिन्हें नंबर का चश्मा लगता है अपने डॉक्टर से अपने लिए कम्प्यूटर के लिए खासतौर पर बनने वाले चश्मे की मांग कर सकते हैं। आंखों की सुरक्षा के लिए कम्प्यूटर की सैटिंग में भी बदलाव किया जा सकता है। कम्प्यूटर की सैटिंग में जाकर ब्राइटनेस को एडजस्ट करें। ब्राइटनेस को सामान्य रखें बहुत ज्यादा ब्राइट या कम ब्राइट आंखों के लिए नुकसानदायक है। इसके अलावा जहां तक हो सके सफेद बैकग्राउंड पर काले अक्षर में काम करें। 



आप किसी काबिल डॉक्टर के यहां जाकर अपनी आंखों की जांच करवाएं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि कम्प्यूटर पर सालभर तक अधिक काम करने के बाद आंखों के जांच के लिए जाना ही चाहिए। आंखों की जांच के समय सही समय और घंटों का खुलासा जरूर करें। कम्प्यूटर से अपनी दूरी का सही माप लें और डॉक्टर को बताएं। यह इलाज के लिए जरूरी है।        

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -