- Back to Home »
- Motivation / Positivity »
- जाने अपने आप को ........?
Posted by : achhiduniya
29 July 2015
लोगों
को स्वयं
ही जागना
होगा और
अपने आधे-अधूरे
पड़े लक्ष्य
की ओर
पुनः बढ़ने
के लिए
स्वयं
में हिम्मत
जुटानी
होगी तभी
पुनः बात
बन पाएगी।
जिंदगी में हमारी मुलाकात बहुत सारे लोगों के साथ होती है लेकिन उनमें से ज्यादातर हमारे जीवन में किसी रंग का इजाफा नहीं करते। कुछ लोग ऐसे मित्रों के साथ भी अटके रहते हैं लेकिन जो लोग इस तरह के मित्रों के साथ एक सीमा तय करते हैं वे अपने जीवन को अधिक महत्व देते हैं।
जो अपनी जिंदगी की कीमत पहचानता है वह दोस्तों को लेकर भी बहुत सजग होता है। जिन लोगों से हम दूरी बना रहे हैं वे बुरे हैं लेकिन आशय यही है कि वे हमारी जिंदगी में कोई नया रंग नहीं जोड़ते। आप
ने सही
में ऐसा
मान लिया
तब आप
अपनी मंजिल
को भूलकर
आत्ममुग्धता
की अवस्था
में आ
जाएंगे
और असल
लक्ष्य
की ओर
आपका ध्यान
नहीं जाएगा।
अपनी जिंदगी के प्रबंधन के लिए ऐसे व्यक्ति विगत की समीक्षा करते हैं लेकिन उसमें अटके नहीं रहते।
वे बीती घटनाओं को सबक की तरह लेते हैं और उनसे आगे बढ़ जाना भलीभांति जानते हैं। वे किसी भी व्यक्ति का बीती बातों के संदर्भ में मूल्यांकन नहीं करते। थोड़ी
सी सफलता
प्राप्त
करने के
बाद ही
आपके आसपास
के लोग
आपको इतना
चढ़ा देंगे
कि आपको
लगेगा
कि आपने
जो किया
है वह
महान कार्य
है। ऐसे लोगों से दूर जाना हमें अपने जीवन को पहचानने में मदद करता है अन्यथा हम विस्मृति में ही जीवन गुजारते हैं।
समृद्ध रंगों वाली जीवन की तस्वीर से दूर रहते हैं। सफलता
मिले चाहे
छोटी हो
या बड़ी
अपने आप
से यह
प्रश्न
जरूर पूछें
कि क्या
यही पूर्ण
सफलता
है या मंजिल
अभी दूर है?



