- Back to Home »
- Religion / Social »
- निष्कलंक महादेव शिवलिंग का अभिषेक करता है……..अरब सागर
Posted by : achhiduniya
10 August 2015
भावनगर। विख्यात सोमनाथ
मंदिर से लगभग तीन किमी दूर अधोई गांव में स्थित है यह प्राचीन शिव मंदिर। मंदिर
की खास बात यह है कि यह अरब सागर की हद में आता है।
यानी कि अरब सागर की मौजें ही
प्रतिदिन शिवलिंग का अभिषेक करती हैं। इस मंदिर को ‘निष्कलंक महादेव मंदिर’ के नाम से जाना जाता है। मंदिर के बारे में यह
भी कहा जाता है कि शिवलिंग के पास ही एक कुंड है, जिसमें अक्षय तृतीया के दिन गंगाजी प्रकट होती
हैं।
इस दिन यहां स्नान करने का बहुत महत्व है। इस कुंड के बारे में एक और कथा
प्रचलित है कि महाभारत के युद्ध के बाद पांडव अपने भाईयों की हत्याओं के पाप से
मुक्ति के लिए इस कुंड में नहाने आए थे यहाँ साक्षात भोलेनाथ ने पाँच पांडवो को
दर्शन दिये थे । गूगल मित्र द्वारा प्राप्त जानकारी



