- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- आपके काम की तकनीकी जानकारी.............
Posted by : achhiduniya
02 August 2015
आज के
तकनीकी युग मे कोई भी चीज असंभव है ऐसा सोचना बिलकुल गलत है, लोगो की सोच और तकनीक मिलकर काम करे तो और भी नए आयामों को छुना मुश्किल नही।आप कोई नई भाषा सीखना चाहते हैं, डिजाइनिंग करना या बेहतरीन खाना
पकाना सीखना चाहते हैं और आपके पास समय की कमी है तो जनाब किसी इंस्टिट्यूट जाने
या क्लास करने की क्या जरूरत,जब आप ऐसी कई चीजें ऑनलाइन सीख
सकते हैं वह भी बिल्कुल फ्री??? कुछ भाषाएं सीखना दूसरी भाषाओँ
के मुकाबले ज्यादा आसान होता है।
अगर आपको अंग्रेजी आती है तो आप स्पैनिश और रशन
आसानी से सीख जाएंगे। @भाषा सीखने में Duolingo.com
आपकी मदद
कर सकता है। यह iOS और ऐँड्रॉयड के लिए फ्री ऐप्स की सुविधा भी देता है। इसके
अलावा, Live Mocha और Lang-8 भी भाषा सीखने के लिए कारगर हैं।
@कंप्यूटर प्रोग्रामिंग :
जावास्क्रिप्ट, जेक्वेरी,पीएचपी,पायथन और रूबी सीखने के लिए आप www.codeacademy.com
की मदद
ले सकते हैं। इस इंरऐक्टिव वेबसाइट पर आपको स्टेप-बाय-स्टेप इंस्ट्रक्शन्स मिलेंगी
ताकि आप लैंग्वेज के शॉर्टकट्स समझ सकें। आपको साइन अप करने की भी जरूरत नहीं।
इसके अलावा, फ्री आइपैड ऐप ट्रीहाउस आपको ऑब्जेक्टिव-c,
HTML, CSS, जावास्क्रिप्ट, PHP, रूबी और SQL सिखा सकता है। इसमें iOS और ऐंड्रॉयड ऐप डिवेलपमेंट के
लिए एक अलग सेक्शन है। जैसे-जैसे आप कोर्स में आगे बढ़ते जाएंगे, आपको क्विज सॉल्व करने होंगे।
@आत्मरक्षा(सेल्फ डिफेंस) : आप
सेल्फ डिफेंस टेकनीक्स भी ऑनलाइन सीख सकते हैं। यहां तक कि ब्लैक बेल्ट भी हासिल
कर सकते हैं। Lifehacker.com और http://goo.gl/gsFUBn आपको यह आर्ट सिखा सकते हैं।
वहीं, ऐप्स में iOS यूजर्स सेल्फ डिफेंस ट्रेनर और
ऐंड्रॉयड यूजर्स मरीन कॉर्प्स मार्शल आर्ट्स और विंडोज-ब्लैकबेरी के लिए सेल्फ
डिफेंस नाम की ऐप से सीख ले सकते हैं।।@डांस : डांसिंग के मामले में
सिर्फ पढ़ने भर से काम नहीं चलेगा। इसलिए ट्यूटोरियल विडियो जूरूरी हैं। यूट्यूब
से आप विडियो हासिल कर सकते हैं। www.dancetothis.com पर आप हिपहॉप, पॉप, स्ट्रीट, ब्रेक डांस, क्रंपिंग ऐंडं बॉलरूम डांस जैसे
कई डांस फर्म्स का अडवांस कोर्स कर सकते हैं।
@ कुकिंग:-बढ़िया कुकिंग कई ट्रिक्स की डिमांड करती है। आप www.simplyrecipes.com
पर जाकर
कई स्मार्ट टिप्स ले सकते हैं। इसके अलावा,
www.reluctant-gourmet.com पर ‘हाउ टु कुक’ टैब आपकी पाक कला में निखार
लाने का काम करेगा। इसके अलावा, इस साइट के हर पेज पर कुकिंग
कन्वर्टर सामग्री की सही मात्रा चुनने में आपकी मदद करेगा, आप टीस्पून और टेबलस्पून को आपस
में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑल रेसिपीज(All
Recipes) और
एपिक्यूरिअस(Epicurious) ऐसे ऐप्स हैं जो मोबाइल यूजर्स के लिए बहुत मददगार हैं। साथ
ही, ड्रिंक्स मिक्स करना सीखने के लिए आप Mixology
app की मदद
ले सकते हैं।
@कलरिंग:- कलरिंग के बेसिक रूल्स, ड्रॉइंग टेकनीक्स आदि सीखने के
लिए आप www.artyfactory.com पर जा सकते हैं। वहीं, http://thevirtualinstructor.com
पर आपको
कलरिंग से जुड़े ट्यूटोरिअल मिलेंगे। इसके अलावा,
www.instructables.com पर आप अलग-अलग चीजों की मदद से कलरिंग करना सीख सकते हैं
जैसे तरबूज से कलरिंग आदि। ऐप्स की बात करें तो iOS और ऐंड्रॉयड यूजर्स ArtelPlus
से
शुरुआत कर सकते हैं।[साभार]




