- Back to Home »
- Property / Investment »
- महिला यात्रियों को 25 फीसद छूट के साथ आने-जाने का एयर टिकट मुफ्त.......
Posted by : achhiduniya
20 October 2015
त्यौहारों के दौरान घरेलू हवाई सफर के लिए एग्जिक्यूटिव क्लास के यात्रियों को यह अनोखी पेशकश की गई है। इस पेशकश की वैधता एक नवंबर से 31 दिसंबर तक रहेगी। एयर इंडिया के अनुसार, एग्जिक्यूटिव क्लास में यात्रा करने वाले महिला कार्यकारी तथा सभी महिला यात्रियों को बिजनेस कार्ड या पहचान-पत्र की प्रति सौंपने पर 25 फीसद की छूट मिलेगी। साथ ही 'एग्जिक्यूटिव क्लास बोनांजा' के तहत एयर इंडिया के घरेलू मेट्रो नेटवर्क पर बेंगलुरु और चेन्नई को छोड़कर एक नवंबर से 31 दिसंबर के बीच चार बार यात्रा करने पर बिजनेस क्लास का एक तरफ का टिकट तथा छह यात्रा करने पर आने-जाने का टिकट मुफ्त मिलेगा।
इसी प्रकार,यदि कोई मुसाफिर इकोनॉमी क्लास में लगातार सात दिनों में महानगर क्षेत्र दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु में चार बार यात्रा करता है तो उसे एग्जिक्यूटिव क्लास का अपग्रेड वाउचर मिलेगा। एयर इंडिया ने कहा कि साथ ही इस अवधि के दौरान एग्जिक्यूटिव क्लास में यात्रा करने वाले सभी यात्री साप्ताहिक और मेगा लकी ड्रॉ में शामिल हो सकते हैं।

