- Back to Home »
- Politics »
- प्रधानमंत्री को... कांग्रेस उपाध्यक्ष गांधी का पत्र.....
Posted by : achhiduniya
20 October 2015
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री
से कहा,राजग को सत्ता में आए
एक साल से ज्यादा समय हो गया,
लेकिन आंध्र प्रदेश से किए गए कई वादे पूरे नहीं
हुए हैं। साथ ही राहुल ने मोदी को अपने वादों को पूरा करने में केंद्र की 'असफलता'
को लेकर लोगों के बीच निराशा और दुख के बारे में भी
बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य राजस्व की भयंकर कमी से गुजर रहा है और विकास
गतिविधियां ठप हैं, इसके बावजूद केंद्र
ने मदद देने के लिए पहल नहीं की है।
राहुल ने कहा कि पिछले एक वर्ष में उन्होंने
राज्य की दो बार यात्रा की है। इन यात्राओं के दौरान वह अपने वादों को पूरा करने
में केंद्र की 'असफलता' के चलते लोगों की गंभीर निराशा और दुख को साफ देख
सके हैं।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र
लिखकर आंध्र प्रदेश को जल्द विशेष दर्जा देने पर जोर दिया है।

