- Back to Home »
- State News »
- मुक बधिरो का चर्चा सत्र.........
Posted by : achhiduniya
09 October 2015
प्राकर्तिक रूप से सुनने और बोलने मे असमर्थ मुक बधिरो के लिए सरकार दवारा अनदेखी किए जाने के कारण न तो उनकी पढाई पुरी हो पाती है ना ही उन्हे नौकरी मिल पाती है।इसी विषय पर एक चर्चा सत्र का आयोजन राज्यस्तरीय कर्णबधिर असोसिएशन [महाराष्ट्र]के तत्वधान मे गुरुनानक भवन के विद्यापीठ कॅम्पस नागपुर मे दि॰10व11/10/2015
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।चर्चा का विषय:- # मुक बधिरो के लिए महाराष्ट्र सरकार राज्य मे प्रायमरी से आगे की शिक्षा के लिए शासकीय विद्यालय उपलब्ध नही है।
इस कारण उच्च माध्यमिक शालाऍ अथवा कॉलेज खोली जाए जिसमे मुक बधिर बी ए,बी कॉम,बी एस सी तथा आगे की पढाई कर सके।# तकनीकी ज्ञान के लिए आय टी आय कॉलेज शुरु किए जाए साथ ही पढाने के लिए अच्छे शिक्षको की भर्ती की जाए।# नौकरी व रोजगार के क्षेत्र मे भी समान भागीदारी दी जाए तथा उनसे किसी भी प्रकार का भेद भाव न करते हुए उन्हे समाज मे सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया जाना चाहिए।यह सारी जानकारी मनोज पटवारी,माधव जोशी,सौ कविता काड़े,अनिकेस सेलगांकर,जयसिंग काड़े के द्वारा प्राप्त हुई।
दूसरी खबर.......
भीम सैनिको का राष्ट्रीय सम्मेलन-चर्चा सत्र
धम्म चक्र दिवस की पूर्व संध्या पर दि॰ 21/10/2015
के दिन भव्य सम्मेलन- चर्चा सत्र का आयोजन मॉरिस कॉलेज ग्राउंड,यशवंत स्टेडियम के पास नागपुर मे सुबह 11:30 बजे ध्वजा रोहण,12:30
केंद्रीय कार्यकारणी बैठक,दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चर्चा सत्र किया जाने वाला है।
इस चर्चा सत्र का विषय:-दलितो पर हो रहे अत्याचार,किसनों को कर्ज मुक्ति,बेरोजगार युवको के लिए रोजगार संधी,बड़ती महंगाई,अनुसूचित जाती व जनजाती के विद्यार्थियो की फीस माफ,दीक्षभूमी को“अ”तीर्थ क्षेत्र का दर्जा इन पर खुले रूप मे चर्चा की जाएगी। जिसमे मुख्य रूप से # दलित मुक्ती सेना के संचालक:-अजय चौहान,# रिपब्लिकन यूथ फोर्स के संचालक:-कपिल लिंगयात,# रमाबाई ब्रिगेड[महिला आघाडी]संचालक:-बेबीताई शेलारे+वर्षा देठे,# राष्ट्रीय मजदूर सेना संचालक:-बाढुमामा कोसमकर,# राष्ट्रीय विद्यार्थी सेना संचालक:-कैलाश बोंबले उपस्थित रहेंगे।
उदघाटन मुख्य अतिथी आंध्र प्रदेश के माजी मंत्री व आमदार शिक्षण महर्षी गोलापल्ली सूर्याराव करेंगे।मुख्य अतिथी रूप मे रिपब्लिकन नेता ऍड॰बी डी लोक,एम॰प्रेमकुमार[अध्यक्ष आंबेडकर युवजन संगम-तेलंगाना] पक्ष के कार्यध्यक्ष युवा नेता जयदीप कवाड़े तथा वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन करेंगे।इस सम्मेलन-चर्चा सत्र मे लगभग 70 से 80 हजार लोगो के सम्मिलित होने की संभावना है।यह जानकारी पत्र-परिषद के द्वारा पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रा॰ जोगेन्द्र कवाड़े ने दी साथ ही भगवान भोजवानी,अजय चौहान, कपिल लिंगयात, कैलाश बोंबले आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



