Posted by : achhiduniya 05 October 2015



महमूद का जन्म सितंबर 1933 को मुंबई में हुआ। उनके पिता मुमताज अली बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में काम किया करते थे। बाल कलाकार से हास्य अभिनेता के रूप में स्थापित हुए महमूद ने सफलता हासिल करने से पहले कई परेशानियों का सामना किया। बचपन के दिनों से ही महमूद का रुझान अभिनय में था। अपने विशिष्ट अंदाज, हाव भाव और आवाज से लगभग पांच दशक तक दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने वाले महमूद ने फिल्म इंडस्ट्री में किंग ऑफ कॉमेडीका दर्जा हासिल किया। 
लेकिन उन्हें इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था और यहां तक सुनना पड़ा था कि वे ना तो अभिनय कर सकते हैं और ना ही कभी अभिनेता बन सकते हैं।घर की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए महमूद मलाड और विरार के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनो में टॉफियां बेचा करते थे। इस बीच महमूद ने कार ड्राइव करना सीखा और निर्माता ज्ञान मुखर्जी के यहां बतौर ड्राइवर काम करने लगे क्योंकि इसी बहाने उन्हें मालिक के साथ हर दिन स्टूडियो जाने का मौका मिल जाया करता था, जहां वे कलाकारों को करीब से देख सकते थे. इसके बाद महमूद ने गीतकार गोपाल सिंह नेपाली, भरत व्यास, राजा मेंहदी अली खान और निर्माता पीएल संतोषी के घर पर भी ड्राइवर का काम किया।


अपने पिता की सिफारिश की वजह से 1943 में उन्हें बॉम्बे टॉकीज की फिल्म किस्मतमें अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिला। फिल्म में महमूद ने अभिनेता अशोक कुमार के बचपन की भूमिका निभाई। इस फिल्म में महमूद को 300 रूपये मिले, जबकि बतौर ड्राइवर उन्हें महीने में सिर्फ 75 रूपये ही मिला करते थे। इसके बाद महमूद ने ड्राइवरी का काम छोड़ दिया और अपना नाम जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन मे दर्ज करा दिया।  यहीं से उन्होंने फिल्मों में काम पाने के लिए संघर्ष करना शुरू किया। इसके बाद बतौर जूनियर आर्टिस्ट महमूद ने दो बीघा जमीन’, ‘जागृति’, ‘सीआईडी’, ‘प्यासाजैसी फिल्मों में छोटे मोटे रोल किए जिनसे उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ।अपने चरित्र में आई एकरूपता से बचने के लिए महमूद ने अपने आप को विभिन्न प्रकार की भूमिका में पेश किया। इसी क्रम में वर्ष 1968 में फिल्म पड़ोसनका नाम सबसे पहले आता है। 


पड़ोसनमें महमूद ने नकारात्मक भूमिका निभाई और दर्शकों की वाहवाही लूटने मे सफल रहे। फिल्म में महमूद पर फिल्माया गाना एक चतुर नार करके श्रृंगारकाफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म की सफलता के बाद बतौर हास्य अभिनेता महमूद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। महमूद को अपने सिने करियर में तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पांच दशक में उन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया। 23 जुलाई 2004 को महमूद इस दुनिया से हमेशा के लिए रूखसत हो गए। उनके निभाए किरदारों को हमेशा याद रखा जाएगा। [साभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-कोलकाता में फ्री कश्मीर पोस्टर लगाने वाले लश्कर ए तैयबा के 8 आतंकी गिरफ्तार।@ असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा हुए बीजेपी में शामिल।@ मेरठ मेट्रो की रफ्तार सुपरफास्ट ट्रेन जैसी होगी, 120 किमी के साथ देश की सबसे तेज मेट्रो सेवा।@ बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब, ISI की शह पर हमले का प्लान रच रहे 6 संदिग्ध तमिलनाडु से और 2 बंगाल से गिरफ्तार।@ पायरेसी से ड्रग तस्करी तक, Maritime Conclave 2026 में 15 देशों की नेवी ने गोवा में बनाई खास रणनीति।@ ओडिशा-नाबालिग छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न मामले में प्राइवेट स्कूल के पांच स्टाफ गिरफ्तार।@ फरवरी में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी, 21 डिग्री पहुंचा श्रीनगर का पारा।@ AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट का नेपाल के Gen Z आंदोलन से लिंक, दिल्ली पुलिस का खुलासा।@ परीक्षा में नकल का हथियार बना AI पढ़ने के बजाय ChatGPT से किया गया पेपर हल! पढ़ाई छोड़।@ साइबर ठगी से रहें सावधान, बार-बार बदलें पासवर्ड, मन की बात में बोले पी मोदी।@ अब फोन पे पर बिना पिन के कर पाएंगे 5000 रुपये तक की पेमेंट।@ भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों के शव मिले दोनों ड्यूटी पर थे तैनात।@ महिलाओं-बच्चों, मस्जिद-मदरसों पर हमला, पाकिस्तान पर भड़का तालिबान, बदला लेने की धमकी।@ त्यौहार पर Delhi को बम से उड़ाने की साजिश।@ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार, शिकायत करने वाले ब्रह्मचारी बोले- इंसाफ के लिए पैदल यात्रा निकालेंगे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -