- Back to Home »
- International News »
- भाषण बंद करे पाकिस्तान..... भारत
Posted by : achhiduniya
14 October 2015
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन प्रमुख सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर कालिख पोत दी थी। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की पुस्तक के विमोचन के लिए मुंबई में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को रद्द करने से कुलकर्णी ने इनकार कर दिया था, जिसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया। पाकिस्तान ने भारत को समाज में सहिष्णुता बरकरार रखने की नसीहत दी है।
पाकिस्तानी विदेश विभाग ने इस्लामाबाद में एक बयान जारी कर गजल गायक गुलाम अली और पूर्व पाक विदेशमंत्री खर्शीद महमूद कसूरी का विरोध किए जाने पर चिंता जताई। भारत को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। वहीं पाकिस्तान के इस बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि सहिष्णुता पर उसे पाकिस्तान से लेक्चर लेने की जरूरत नहीं है जो खुद सहिष्णुता और अनेकता का सम्मान नहीं करता है।

