- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- बीएसएनएल मोबाइल यूज़र के लिए खुश खबर.......
Posted by : achhiduniya
21 October 2015
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एक कन्वर्जेंस प्लेटफॉर्म पेश करने जा रही है जिसके तहत उपभोक्ताओं के मोबाइल व लैंडलाइन कनेक्शनों को साथ-साथ किया जा सकेगा।जिससे बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहक जल्द उनके लैंडलाइन फोन पर मिलने वाली मुक्त कॉल पेशकश का लाभ अपने मोबाइल पर उठा सकेंगे।
बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव का कहना है कि हम दिवाली तक फिक्स मोबाइल कन्वर्जेंस प्लेटफॉर्म शुरू करने की प्रक्रिया में हैं। इससे उपभोक्ता मोबाइल फोन पर फ्री सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। यदि उनके पास लैंडलाइन सेवा है तो वे मोबाइल फोन पर रात में मुफ्त कॉल की पेशकश का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा उन्हें कई और आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।

