- Back to Home »
- State News »
- बच्चन परिवार नही लेगा 50 हजार रुपए की पेंशन.......
Posted by : achhiduniya
21 October 2015
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार ‘यश भारती’ तथा केन्द्र के ‘पद्म पुरस्कार’ हासिल करने वालों को 50 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का फैसला किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन भी शामिल हैं। बच्चन परिवार के इन तीनों सदस्यों को यह सम्मान मिल चुका है।अमिताभ बच्चन ने बयान जारी कर कहा है कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार का शुक्रगुज़ार हूं, जिसने मुझे और मेरे परिवार को यश भारती से सम्मानित किया। साथ ही उनके इस निर्णय से भी खुश हूं कि सरकार 50 हज़ार रुपये पेंशन देने जा रही। सरकार से मेरा अनुरोध है की मेरे और मेरे परिवार को मिलने वाली राशि जनता के लिए खर्च की जाए। ऐसे लोगों को ये पैसे दिए जाएं जो ज़रूरतमंद हों।
मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा मंत्रिपरिषद में इस सिलसिले में पारित की गयी नियमावली के तहत ऐसे लोग जिनकी जन्मभूमि अथवा कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रही है और जिन्हें ‘यश भारती’ और ‘पद्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है, उन्हें पेंशन मिलेगी। यश भारती से सम्मानितों को अब महीने का 50 हजार रुपये पेंशन देने का फैसला कैबिनेट ने किया है।इस नियमावली में संशोधन के लिये मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

