- Back to Home »
- State News »
- पृथक विदर्भ राज्य के लिए..... कोयला आपूर्ति ट्रकों को रोका जाएगा
Posted by : achhiduniya
21 October 2015
विदर्भ आंदोलन समिति विगत तीन साल से पृथक विदर्भ राज्य के लिए आंदोलन कर रही है। समिति के कार्यकर्ताओं ने इसके पहले सौ दिनों तक संपूर्ण विदर्भ का दौरा किया। इसमें विदर्भ राज्य की आवश्यकता पर जनजागृति की इसके बाद विदर्भ का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से ही चलाया गया है। तीन अक्तूबर को नागपुर और नौ अक्तूबर को अकोला में स्थानीय बिजली बोर्ड के कार्यालय के सामने धरना आंदोलन किया गया। लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से चलनेवाले इस आंदोलन को सरकार की ओर से तवज्जो नहीं मिलने के कारण ही आंदोलन तेज करने का फैसला किया गया है।
पृथक विदर्भ राज्य के लिए अब तक शांतिपूर्वक जारी आंदोलन को अधिक तेज करने की चेतावनी विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने दी है। यवतमाल जिले के वणी में आगामी 25 अक्तूबर को वणी में सुबह 11 बजे से बिजली बनानेवाली कंपनियों को कोयला आपूर्ति करनेवाले ट्रकों को रोका जाएगा इस आंदोलन की शुरुआत करेगी। इसकी कडी में वणी की खदान से कोयला लेकर जानेवाले ट्रक रोककर बिजली परियोजनाओं की कोयला आपूर्ति ठप की जाएगी। विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के एड. वामनराव चटप ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व पृथक विदर्भ राज्य की भाषा बोलनेवाले लोग अब सत्ता में पहुंचने के बाद चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं। इसलिए आंदोलन तेज किया जा रहा है। पत्रपरिषद में एड. नंदा पराते, प्रा. पुरुषोत्तम पाटिल, अरविंद देशमुख, दिलीप नरवडिया और अनिल तिडके उपस्थित थे।

