- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- किसी भी फॉर्म को फिल अप करने से पहले जान ले पूरी जानकारी.........जागो ग्राहक जागो
Posted by : achhiduniya
21 October 2015
ग्राहको को बेवकूफ बनाने और कैश करने के मक्सद से पिछले कुछ समय से शापिंग मॉल्स में,पेट्रोल पंप पर आने वाले कस्टर्मस को नई -नई स्कीम्स के नाम पर
फॉर्म फिल अप कराने वाले बढते जा रहे है। फॉर्म फिल अप करने के अगले ही दिन
कस्टर्मस को लकी विनर बताकर गिफ्ट के नाम पर खुलेआम मुर्ख बनाया जा रहा है। मार्केटिंग
फील्ड के लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें मार्केटिंग को बदनाम कर देगी। यदि
किसी प्रॉडक्ट के लिए हमें मार्केटिंग करनी है तो हमने उस प्रॉडक्ट की कुछ जानकारी
तो कस्टर्मस को देनी ही चाहिए। साथ ही यदि हम गिफ्ट की बात कर रहे है तो गिफ्ट भी
शो किया जाना चाहिए।
ऐसी मार्केटिंग कस्टर्मस को बेवकूफ बनाने जैसा ही है। इसके चलते भविष्य में कस्टर्मस यकीन करना छोड
देंगे। आपको एक घटना के बारे मे जानकारी देना चाहते है जिससे आप हकीकत को समझ सके। आज हर बड़ती सिटी मे यह आम बात होती जा रही है।वनिता के पति इस दुनिया में
नहीं रहे। उन्होंने जब सिटी के एक अन्य मॉल से परचेसिंग की तो उनसे भी ऐसे ही
फॉर्म को फिल अप कराया गया। अगले दिन उन्हें भी लकी ड्रॉ में नंबर निकलने की
जानकारी वाला कॉल आया और उन्हें कपल में आने को कहा गया।
चूंकि वनिता गिफ्ट और 25 हजार के पुरस्कार के लालच में आ गई उन्होंने
मार्केटिंग वालों को कहा कि वो अकेली आएगी तो नहीं चलेगा? लेकिन कपल में ही आने पर पुरस्कार मिलेगा कहने पर
वो अपने देवर के साथ वहां गई। वहां जाने के बाद उनकी सारी खुशी मिट्टी में मिल गई। उन्हें गिफ्ट के नाम पर ग्लास सेट थमाया गया और वहां पर मौजूद मार्केटिंग वालों ने
उन्हें बीमा से लेकर टूर तक के अनेक प्लान बताए और इसे खरीदने की रट लगाई। आखिरकार मायूस होकर वो वहां से किसी तरह निकली। पिछले संडे सिटी के सौरभ और दिशा अपने बच्चों के साथ
सिटी के एक मॉल में खरीददारी करने पहुंचे।
मॉल में एंट्री के ही साथ उन्हें कुछ लडकियों
ने घेर लिया और फॉर्म फिल अप करने की रिक्वेस्ट की। यदि लकी ड्रॉ में उनका नाम
सलेक्ट होता है तो गिफ्ट मिलेगा। उन्होंने फॉर्म फिल अप कर सब्मिट कर दिया। अगले दिन सुबह उनके मोबाइल पर एक लडकी कॉल आया
और उसने बताया कि लकी ड्रॉ में उनका नाम सलेक्ट हुआ है।उन्हें 25 हजार रुपए का गिफ्ट लगा है। इसके लिए उन्हें कपल
में ही उनके ऑफिस आना होगा। जब वो दोनो वहां पहुंचे तो उन्हें गिफ्ट के नाम पर टी
सेट थमाया गया और एक लाख रुपए कीमत का फैमिली टूर प्रोग्राम बताया गया। जिसमें से 25 हजार बतौर उनके गिफ्ट काट लिया जाएगा। इस दौरान इस
कपल को मार्केटिंग वालों ने इतना ज्यादा परेशान कर दिया कि दोनों वहां से गुस्से
से बाहर निकल आए।



